महाशिवरात्रि से पहले महाकुंभ पहुंचे हैं साउथ स्टार यश? गोद में बेटे को चिपकाए आए नजर

नेशनल अवॉर्ड विनर यश इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक को लेकर बिजी चल रहे हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नजर आ रहा है कि यश अपने परिवार के साथ महाकुंभ पहुंचे हैं।

यश अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ के कारण जाने जाते हैं। इन दिनों यश अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर इस फिल्म के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस दावा कर रहे हैं कि यश अपने परिवार के साथ महाकुंभ पहुंचे हैं। आइए जानते हैं कि यश महाकुंभ पहुंचे हैं या नहीं।

Yash

Yash

बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ साउथ सितारे भी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ पहुंचकर गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। माना जा रहा है कि यह महाकुंभ 144 सालों के बाद आया है और इसलिए इसे बेहद खास माना जा रहा है।वायरल वीडियो में नजर आ रहा है यश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ महाकुंभ पहुंचे हैं। यश अपनी पत्नी राधिका पंडित और अपने बच्चों के साथ गाड़ी से उतरकर जा रहे हैं। यश अपने बेटे यथर्व को गोद में लिए हुए है, जबकि राधिका और बेटी आर्या आगे चल रही है।

End of Feed