अक्षय कुमार की' भूत बंगला' में हुई इस साउथ स्टार की एंट्री, सेट से लीक हुई तस्वीर

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। अब ऐसी खबर आ रही है कि इस फिल्म में साउथ एक्टर की एंट्री हुई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रियदर्शन और साउथ स्टार की तस्वीरें वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर फैंस के बीच काफी ज्यादा खुशी है।

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी भूत बंगला को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब इस फिल्म में साउथ के एक्टर की एंट्री हुई है। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग जोरों से चल रही है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग अभी जयपुर मेंशन में चल रही थी। अब टीम ने अपना शेड्यूल पूरा कर लिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर इस शूटिंग से तस्वीरें वायरल हुई है।

Bhoot Bangla

Bhoot Bangla

हाल ही शूटिंग सेट से तस्वीरें वायरल हुई है। जिसमें साउथ सुपरस्टार राम चरण नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं। अब इस तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस वायरल हुई फोटो में राम चरण निर्देशक प्रियदर्शन से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इस तस्वीर को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फोटो को देखकर पता चल रहा है कि राम चरण प्रियदर्शन से किसी सीन को लेकर बात कर रहे हैं। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित भूत बांग्ला में अक्षय कुमार, परेश रावल , वामिका गब्बी , तब्बू , राजपाल यादव , जिशु सेनगुप्ता जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

End of Feed