Sikandar VS L2: Empuraan: सलमान खान संग क्लैश पर पृथ्वीराज सुकुमारन का बड़ा बयान, बोले 'क्लैश की कोई बात ही...'

Sikandar VS L2: Empuraan Box Office Clash: सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की नई फिल्म सिकंदर (Sikandar) इस ईद सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) की नई फिल्म एल 2 एम्पुरान भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पृथ्वीराज सुकुमारन ने एल 2 एम्पुरान और सिकंदर के क्लैश पर बड़ा बयान दिया है और कहा है कि भाईजान की मूवी से उनका कोई मुकाबला ही नहीं है।

Sikandar VS L2: Empuraan Box Office Clash: साउथ कलाकार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) अपनी नई फिल्म एल 2 एम्पुरान (l2: Empuraan) के लिए कमर कस रहे हैं, जो इस ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म का डायरेक्शन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है और इसमें वो मोहनलाल संग अहम किरदार में दिखाई देंगे। ईद के ही मौके पर सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की नई मूवी सिकंदर भी रिलीज होनी है, जिसको लेकर काफी अच्छा बज बना हुआ है। ट्रेड मान रहे हैं कि इन दोनों फिल्मों के क्लैश से निर्माताओं को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है लेकिन पृथ्वीराज सुकुमारन का ऐसा मानना नहीं है। पृथ्वीराज के अनुसार सलमान खान की फिल्म से उनका कोई कम्प्टीशन है ही नहीं।

Sikandar VS L2 Empuraan

पृथ्वीराज सुकुमारन के अनुसार, 'सलमान खान भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। हमारी फिल्म का कम्प्टीशन उनकी मूवी के साथ है ही नहीं। मुझे उम्मीद है कि उनकी फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी। मुझे कोई परेशानी नहीं होगी अगर एल 2 एम्पुरान को दर्शख 11 बजे देखें और फिर भाईजान की फिल्म को दर्शक 1 बजे देखने जाएं। इससे दोनों फिल्मों को फायदा होगा और दोनों की ही अच्छी कमाई होगी।'

End of Feed