Dacoit Movie : खूंखार अवतार में Shruti Haasan ने उठाई बंदूक, अपने एक्स का करेगी खात्मा.....

Dacoit Movie : एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की एक क्लिप शेयर की है। इस वीडियो में श्रुति की फिल्म की झलक दिखाई दे रही है। श्रुति के साथ फिल्म में अदिवी शेष नजर आने वाले हैं।

Dacoit Movie : बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन( Shruti Haasan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सालार( Salaar) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस प्रभास( Prabhas) के साथ सालार में कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं। इसी के साथ श्रुति एक और नई फिल्म को लेकर तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ''डकैत''( Dacoit) जल्द ही रिलीज होने जा रही है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की एक क्लिप शेयर की है। इस वीडियो में श्रुति की फिल्म की झलक दिखाई दे रही है। श्रुति के साथ फिल्म में अदिवी शेष नजर आने वाले हैं।

Sesh EX Shruti

श्रुति हासन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपकमिंग फिल्म सेश एक्स श्रुति की क्लिप शेयर की है। इसमें फिल्म की शुरुआती झलक दिखाई दे रही है। श्रुति हासन की आँखों में डर है और वह हाथ में बंदूक लिए हुए इधर-उधर घूम रही है वहीं उनके पीछे एक्टर आदिवी शेष चल रहे हैं जिन्होंने अपना मुहँ मास्क से ढका हुआ है। दोनों स्टार्स के बीच बातचीत हो रही है जिसमें वह एक-दूसरे को एक्स लवर कहकर बुला रहे हैं। फिल्म में जोरदार सस्पेन्स दिखाई दे रहा है। इसे साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है -"मैं लंबे समय से आपको इसे दिखाना चाहती थी, आप सभी को यह दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती कि अदिवी शेष और मैं इस रोमांचक और बेहद खास टीम के साथ क्या बना रहे हैं।

End of Feed