Thandel: नागा चैतन्य और साई पल्लवी की केमिस्ट्री देख शोभिता को हुई थी जलन!! एक्टर ने खोल दी पोल

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 04 दिसंबर 2024 को सात फेरे लिए थे। बता दें कपल ने कुछ सालों तक डेट करने के बाद शादी रचाई थी। हाल ही में एक इवेंट के दौरान नागा चैतन्य ने खुलासा किया कि 'तंडेल' के एक गाने के कारण उनकी पत्नी शोभिता को परेशानी हुई थी।

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 04 दिसंबर 2024 को सात फेरे लिए थे। बता दें कपल ने कुछ सालों तक डेट करने के बाद शादी रचाई थी। अब अपनी शादी के दो महीने बाद ही नागा चैतन्य की फिल्म 'तंडेल' रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान एक्टर नागा चैतन्य ने अपनी पत्नी शोभिता धुलिपाला को लेकर कुछ खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है।

Thandel

Thandel

इवेंट के दौरान नागा चैतन्य ने बताया कि 'तंडेल' के एक गाने से उनकी पत्नी काफी ज्यादा परेशान हो गई थी। तंडेल के प्री-रिलीज इवेंट में नागा चैतन्य से पूछा गया कि उनके अनुसार, उनके जीवन की 'बुज्जी थल्ली' कौन है। इस प्रश्न का तुरंत जवाब देते हुए नागा चैतन्य ने अपनी पत्नी शोभिता का नाम लिया। नागा चैतन्य ने बताया कि 'तंडेल' के एक गाने में प्यार से 'बुज्जी थल्ली' शब्द का इस्तेमाल किया गया है। ये जानकर शेभिता काफी परेशान हुई थी। क्योंकि ये शब्द सिर्फ उसके लिए ही है। चाय ने बताया कि वह घर पर शोभिता को 'बुज्जी थल्ली' कहकर बुलाता थे। नागा चैतन्य ने बताया जब 'बुज्जी थल्ली' गाना रिलीज हुआ था तो शोभिता को परेशान थीं। उन्हें लगता है कि 'बुज्जी थल्ली' सिर्फ उनको ही मैं बोल सकता हूं।

End of Feed