'8 घंटे काम करने की डिमांड...' पर शालिनी पांडे ने किया दीपिका पादुकोण का समर्थन, कही ये बात

Shalini Pandey on Deepika's 8 Hours Shift Demand: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 8 घंटे की वर्क शिफ्ट की डिमांड के बाद से चर्चा में बनी हुई हैं। ऐसे में अब दीपिका पादुकोण की इस मांग का एक्ट्रेस शालिनी पांडे ने भी समर्थन किया है। शालिनी पांडे का मानना है कि दीपिका का यह कदम हमारे लिए नए रास्ते खोलेगा।

Shalini Pandey on Deepika's 8 Hours Shift Demand: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 8 घंटे की वर्क शिफ्ट का मुद्दा उठाया है। इस कमेंट के बाद से ही दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भी दीपिका पादुकोण ने इस बारे में खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने यहां तक कह दिया था कि इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर्स मौजूद हैं जो सालों से 8 घंटे की शिफ्ट कर रहे हैं और वीकेंड में काम भी नहीं करते हैं। कई लोगों ने दीपिका पादुकोण की इस डिमांड का समर्थन किया है। ऐसे में अब इन लोगों की लिस्ट में अब साउथ एक्ट्रेस शालिनी पांडे का नाम भी जुड़ गया है। तो चलिए देखते हैं शालिनी पांडे ने दीपिका पादुकोण की इस डिमांड को लेकर क्या कहा है।

Deepika Padukone-Shalini Pandey

Pics Credit: IMDb

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान शालिनी पांडे ने दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड के बारे की। शालिनी पांडे ने कहा, 'अगर ऐसा तो वो हमारी जनरेशन के लिए एक नया रास्ता खोल रही हैं। इससे हमारी मेंटल हेल्थ भी ठीक रहेगी। वो बहुत शानदार हैं, इसलिए जो वो चाहती हैं उन्हें मिलना चाहिए।' शालिनी पांडे ने इंडस्ट्री में मेल एक्टर्स की बराबर फीस ना मिलने पर भी बात की।

End of Feed