भोजपुरी

Khesari Lal Yadav ने पवन सिंह को दिया खुला चैलेंज !! वीडियो में बोले 'बातों का भौकाल...'

Khesari Lal Yadav New Video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों ने इसे पवन सिंह से जोड़ना शुरू कर दिया है।

Image

खेसारी लाल यादव-पवन सिंह (Pic Credit: Instagram)

Khesari Lal Yadav New Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक खेसारी लाल यादव आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। बिहार चुनाव के दौरान खेसारी लाल यादव और पवन सिंह ने एक-दूसरे पर खूब पलटवार किए थे। तब से लेकर अब तक खेसारी लाल यादव और पवन सिंह (Pawan Singh) के बीच कोल्ड वॉर जारी है। हाल ही में खेसारी लाल यादव का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों का मानना है कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने पवन सिंह पर तंज कसा है। (इसे भी पढ़ें: अली अब्बास जफर संग Ahaan Panday की एक्शन-थ्रिलर में हुई इस धांसू एक्टर की एंट्री, जानिए नाम)

खेसारी का वीडियो हुआ वायरल

खेसारी लाल यादव वीडियो में कहते हैं, 'अब हम सबको भाईचारा दिखाने का टाइम आ गया है। हमें चाहिए एक देसी 6 फीट का हट्टा-कट्टा जवान, जो कि आंधी तूफान और पहाड़ से भी लड़ जाए, भौकाल हो और बातों का भौकाल नहीं, कुछ करने का, लड़ने का तो आप हैं तैयार, आपका खेसारी तैयार है।' (इसे भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर को बॉक्स ऑफिस की महारानी बनाएंगी ये 6 फिल्में, 'धुरंधर 2' का भी टूटेगा रिकॉर्ड)

पवन सिंह से जोड़ रहे हैं फैन्स

खेसारी लाल यादव ने आगे कहा, 'आइए दुनिया को दिखाते है कि सच में एक बिहारी सौ पे भारी होते है।' खेसारी लाल यादव का यह वीडियो बड़ी तेजी से इंटरनेट पर फैन्स द्वारा पसंद किया जा रहा है। वीडियो देख कई लोगों ने इसे पवन सिंह से जोड़ना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर कई लोगों ने पवन सिंह को भी सपोर्ट किया है। कई फैन्स चाहते हैं कि खेसारी लाल यादव और पवन सिंह सारे गिले-शिकवे भूल साथ आ जाएं। फैन्स इस जोड़ी को बड़े परदे पर धमाल मचाते हुए देखने के लिए बेताब हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article