रश्मिका मंदाना इन दिनों सिनेमाघरों पर फिल्म कुबेरा से गर्दा उठा रही हैं। फैंस एक्ट्रेस की फिल्म में एक्टिंग को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी बीच रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म मैसा से हाल ही में नया पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पोस्टर में एक्ट्रेस एकदम खूंखार लुक में नजर आ रही हैं। अब इस पोस्टर को देखने के बाद बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल खुद को रोक नहीं पाए और पोस्टर शेयर करते हुए तारीफ किए हैं।
Rashmika Mandanna
विक्की कौशल ने की तारीफ
रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा के को-स्टार विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दमदार फर्स्ट लुक शेयर किया है। विक्की ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रश्मिका मंदाना का नया पोस्टर शेयर किया है और लिखा, "पोस्टर ने मेरे रोंगटे खड़े कर दिए। Mysaa आपको स्क्रीन पर देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता rashmika mandanna।"
नर्वस और सुपर उत्साहित हूं
मैसा पोस्टर में रश्मिका मंदाना खून से लथपथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस गुस्से में तलवार निकालती हुई नजर आ रही हैं। वही एक्ट्रेस ने नाक में नथ पहना हुआ है। अब ये पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए रश्मिका ने लिखा-"मैं हमेशा आपको कुछ नया कुछ अलग कुछ रोमांचक देने की कोशिश करती हूं और यह उनमें से एक है। एक ऐसा किरदार जो मैंने पहले कभी नहीं निभाया। एक ऐसी दुनिया जिसमें मैंने कभी कदम नहीं रखा और मेरा एक ऐसा वर्जन जिससे मैं भी अब तक नहीं मिली थी। यह भयंकर है। यह तीव्र है। मैं बहुत नर्वस और सुपर उत्साहित हूं। मैं वास्तव में इंतजार नहीं कर सकती कि आप देखें कि हम क्या बनाने जा रहे हैं। यह सिर्फ शुरुआत है # मैसा।"
