SCOOP: शूटिंग के बीच में जाह्नवी कपूर ने मांगी RC16 और Devara के मेकर्स से ज्यादा फीस!!

Janhvi Kapoor increased her Fees: मीडिया के सूत्रों की मानें तो बॉलीवुड अदाकारा जाह्नवी कपूर ने आरसी 16 और देवरा के मेकर्स से फीस बढ़ाने की मांग की है। जाह्नवी कपूर अब तक एक फिल्म के लिए 5-6 करोड़ रुपये लेती हैं लेकिन अब उन्होंने इन फिल्मों के मेकर्स से 10 करोड़ रुपये की मांग की है।

Janhvi Kapoor increased her Fees: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को अपने इशारों पर नचाने के बाद अदाकारा जाह्नवी कपूर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम जमाने की कोशिश करने लगी हैं। जाह्नवी कपूर के खाते में इस वक्त साउथ की दो बड़ी फिल्में देवरा और आरसी 16 हैं। जहां देवरा में जूनियर एनटीआर दिखाई देंगे तो वहीं आरसी 16 में राम चरण मुख्य किरदार प्ले करते नजर आएंगे। खबरों की मानें तो अदाकारा जाह्नवी कपूर ने ये दोनों फिल्में 5 करोड़ और 6 करोड़ में साइन की थीं लेकिन अब उन्होंने मेकर्स से अपनी फीस बढ़ाने की मांग की है। अदाकारा जाह्नवी कपूर का लगता है कि इन बिग बजट फिल्मों के लिए उन्हें मोटी रकम मिलनी चाहिए, जिस कारण उन्होंने मेकर्स से फीस बढ़ाने को कहा है।

Janhvi Kapoor

फिल्म के मेकर्स ने अभी तक जाह्नवी कपूर की मांग पर कोई एक्शन नहीं लिया है लेकिन उन्होंने इसे ठुकराया भी नहीं है। मेकर्स इन दिनों जाह्नवी कपूर की फरमाइश पर विचार कर रहे हैं। फिल्म के बजट के अनुसार जाह्नवी कपूर की फीस में इजाफा किया जाएगा। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि एक्ट्रेस की फीस बढ़ेगी या नहीं?

End of Feed