Satya Dev की पैन इंडिया फिल्म 'जेबरा' का मोशन टीजर हुआ आउट, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Zebra Motion Teaser Released: सत्य देव और डाली धनंजय के पैन इंडिया प्रोजेक्ट को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का मोशन टीजर रिलीज किया है। टीजर में सभी किरदार इंटेंस लुक देते हुए नजर आए।

Zebra Motion Teaser Released: सत्यदेव और कन्नड़ सुपरस्टार डाली धनंजय की अपकमिंग फिल्म जेबरा को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया है। इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट की अनाउंसमेंट भी कर दी है। फिल्म का निर्देशन ईश्वर कार्तिकेय कर रहे हैं। फिल्म को पद्मजा फिल्म प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म का मोशन पोस्टर फैंस को पसंद आया है। फिल्म के मोशन पोस्टर ने फैंस की उम्मीदों को बढ़ा दिया है। ये भी पढ़ें- Khushi Kapoor और जुनैद खान की अनटाइटल्ड फिल्म इस दिन होगी रिलीज, मेकर्स ने शेयर किया पहला पोस्टर

zebra

Zebra (Credit Pic: Instagram)

मोशन पोस्टर की शुरुआत सत्यराज, सत्या अक्कला, जेनिफर पिकिनाटो, सुनील, प्रिया भवानी शंकर, डाली धनंजय और सत्य देव के रोल के साथ होती है। पोस्टर में सभी एक्टर्स इंटेंस लुक देते हुए नजर आए। मोशन पोस्टर में चेस के गेम को दिखाया गया है। इसका साफ मतलब है कि कैरेक्टर्स के बीच में पैतरेबाजी और साजिशों का गेम होगा। फिल्म के सभी कलाकार एक साथ एक ही फ्रेम में नजर आए।

End of Feed