बॉक्स ऑफिस

Bhooth Bangla नहीं झेल पायी Dhurandhar 2 की मार, पेड प्रिव्यू से नहीं हुई 5 करोड़ की भी कमाई

अभिनेता अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' पर बीते दिन 'धुरंधर 2' की मार पड़ी है। ट्रेड पंडितों के अनुसार, 'भूत बंगला' ने पेड प्रिव्यूज के माध्यम से केवल 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Image

Bhoot Bangla Paid Previews Collection (Image Source: Movie Poster)

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की भूत बंगला (Bhooth Bangla) 17 अप्रैल की सुबह सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। डायरेक्टर प्रियदर्शन द्वारा बनाई गई भूत बंगला दर्शकों को पसंद आ रही है। अक्षय-प्रियदर्शन ने कभी भी दर्शकों को निराश नहीं किया है और एक बार फिर से इस जोड़ी का जादू दर्शकों पर नजर आ रहा है। मेकर्स को भूत बंगला की कहानी पर पूरा भरोसा था, जिस कारण उन्होंने 16 अप्रैल की शाम से इसके पेड प्रिव्यूज भी रखे थे। भूत बंगला के पेड प्रिव्यूज के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जो बहुत प्रभावशाली नहीं हैं। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म भूत बंगला ने पेड प्रिव्यूज के माध्यम से 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। (ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla Review: कॉमेडी किंग साबित हुए अक्षय-राजपाल, दिमाग चकरा देंगे ट्विस्ट, पैसा वसूल निकला क्लाइमेक्स)

Dhurandhar 2 की वजह से Bhooth Bangla के पेड प्रिव्यूज पर पड़ा असर

भूत बंगला को अक्षय कुमार ने बहुत बड़े स्तर पर प्रमोट किया था। पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में दर्शकों के बीच अच्छा कारोबार नहीं कर पा रही हैं, जिस कारण उन्होंने कोशिश की थी कि भूत बंगला हर दर्शक तक पहुंच पाए। फिल्म की कहानी पर उन्हें पूरा भरोसा था, जिसके चलते उन्होंने इसके पेड प्रिव्यूज भी अरेंज किए थे। हालांकि भूत बंगला के पेड प्रिव्यूज पर धुरंधर 2 की तगड़ी मार पड़ी है, जिस कारण इसकी कमाई बहुत अच्छी नहीं रही है। पेड प्रिव्यूज से भूत बंगला ने केवल 3.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी जॉनर की स्त्री 2 ने पेड प्रिव्यूज से 6 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। (ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla Box office Prediction: पहले दिन रॉकेट बनेगी अक्षय की फिल्म, होगी डबल डिजिट में कमाई)

कैसी है अक्षय कुमार की भूत बंगला

भूत बंगला का ट्रेलर जब रिलीज हुआ था तब कई लोगों के मन में ये सवाल खड़ा हुआ था कि ये भूल भुलैया की सस्ती कॉपी तो नहीं? अगर टाइम्स नाउ नवभारत के रिव्यूअर सरस सिन्हा की मानें तो फिल्म भूत बंगला एक शानदार हॉरर कॉमेडी मूवी है, जिसका पहला भाग हंसा-हंसाकर पेट में दर्द कर देता है और दूसरे भाग कहानी परत-दर-परत खुलती है और दर्शकों को सीट से हिलने का मौका नहीं देती है। टाइम्स नाउ नवभारत ने फिल्म भूत बंगला को 3.5 स्टार दिए हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article