Rajinikanth Jailer 2 Leak: साउथ के जाने-माने स्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) खबरों में बनी हुई है। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि फिल्म जन नायकन ऑनलाइन लीक हो गई है। इस खबर के सामने आने के मेकर्स से लेकर फैंस तक परेशान हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए इस मामले से जुड़े सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अब इन सब के बाद एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म जन नायकन के बाद रजनीकांत (Rajinikanth) की अपकमिंग फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) भी लीक हो गई है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है। (ये भी पढ़ें:Jailer 2: रजनीकांत संग 2-2 हाथ करने को तैयार शाहरुख खान)
लीक हुई 'जेलर 2'
एक्टर रजनीकांत एक बार फिर से अपनी अपकमिंग फिल्म जेलर 2 को लेकर खबरों में हैं। इसकी वजह एक ऐसी खबर है जिसने सबको हैरान कर दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबरों के अनुसार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 की एक क्लिप ऑनलाइन लीक हो गई है। इसके बाद मेकर्स ने लोगों से अनुरोध किया है कि इसे शेयर न करें, अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ एक्शन लेने की चेतावनी भी दी है। फिल्म जेलर 2 की इस क्लिप के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। मेकर्स के साथ-साथ फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस भी काफी परेशान नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें:रजनीकांत की 'जेलर 2' में नहीं होगा Shah Rukh Khan का कैमियो, मेकर्स का है 'किंग' पर फोकस)
मेकर्स ने दिया ये बयान
सन पिक्चर्स ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि 'जेलर 2' की शूटिंग से संबंधित एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर फैल रही है। हमारी एंटी-पायरेसी टीम इस पर नजर रखे हुए है और जल्द ही जरूरी कदम उठाएगी। इसमें क्लिप शेयर करने या प्रमोट करने वाले अकाउंट्स के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई शामिल हो सकती है।

लीक हुई फिल्म जेलर 2 (Pic Credit: IMDb)
कब रिलीज होनी है फिल्म
एक्टर रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 इसी साल 12 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म जेलर 2 में रजनीकांत में मोहनलाल, योगी बाबू और शिवा राजकुमार भी अहम रोल में नजर आ रही हैं।
