फिल्ममेकर आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' में अपनी खूबसूरती और अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली सारा अर्जुन (Sara Arjun) इन दिनों चर्चा में हैं। फिल्म में यालिना का किरदार निभाकर सारा ने अपनी अलग पहचान बनाई है। अब खबरें आ रही हैं कि वह साउथ के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Prahaar की टीम ने की RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, सामने आई फोटोज)
राम चरण की फिल्म में नजर आएंगी सारा अर्जुन? (pic credit-instagram)
राम चरण की फिल्म में नजर आएंगी सारा अर्जुन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम चरण और मशहूर निर्देशक सुकुमार एक नई फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म का नाम RC17 बताया जा रहा है। फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स बना रहे हैं। सुकुमार इससे पहले 'पुष्पा: द राइज' जैसी हिट फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। अब उनकी और राम चरण की जोड़ी को दोबारा पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी। अब खबर है कि 'धुरंधर' में नजर आईं सारा अर्जुन को फिल्म की लीड एक्ट्रेस के रूप में चुना गया है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने सारा से बात भी कर ली है, लेकिन अभी कुछ जरूरी काम पूरे होने बाकी हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर आधिकारिक ऐलान जल्द हो सकता है।
बताते चलें कि एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। उन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम किया है। साल 2011 में आई फिल्म 'दैवा थिरुमगल' में नीला के किरदार से उन्हें काफी पहचान मिली। इसके बाद वह 'सैवम', 'जज्बा', 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' और 'पोन्नियिन सेलवन' के दोनों भागों में नजर आईं। 'पोन्नियिन सेलवन' में उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन के किरदार नंदिनी के बचपन की भूमिका निभाई थी। सारा अर्जुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
