Sandeep Reddy Vanga V/S Deepika Padukone: फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा( Sandeep Reddy Vanga) की अपकमिंग मूवी स्पिरिट ( Spirit) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। प्रभास(Prabhas) स्टार इस फिल्म में पहले दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) को अप्रोच किया गया था जिसे बाद में फिल्म से निकाल दिया गया। अब दो दिन पहले निर्माता ने नई एक्ट्रेस का फिल्म में स्वागत किया ये नई एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि एनिमल फेम तृप्ति डिमरी( Tripti Dimri) है। अब फिल्म को लेकर विवाद बढ़ गया है क्योंकि संदीप रेड्डी ने दीपिका पादुकोण पर स्क्रिप्ट का कुछ हिस्सा लीक करने और अच्छे से व्यवहार ने करने का आरोप लगाया है। निर्माता ने एक्स हैंडल पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है जिसका संबंध सीधा-सीधा दीपिका पादुकोने से है।
संदीप रेड्डी( Sandeep Reddy Vanga) ने एक्स हैंडल पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण को टारगेट किया। उन्होंने नाम न लेते हुए कहा कि जब मैं किसी एक्टर को कहानी सुनाता हूँ, तो मैं उस पर 100% भरोसा करता हूं । । हमारे बीच एक अनकहा एनडीए (नॉन डिसक्लोजरसमझौता) होता है। लेकिन ऐसा करके, आपने अपने व्यक्तित्व का 'खुलासा' कर दिया है.... एक युवा एक्टर को नीचा दिखाना और मेरी कहानी को बाहर करना? क्या यही आपका फेमिनिज़्म है? एक फिल्म निर्माता के रूप में, मैंने अपने डायरेक्शन के लिए कड़ी मेहनत की है और मेरे लिए, फिल्म निर्माण ही सब कुछ है। आपको यह नहीं मिला। आपको यह नहीं मिलेगा। आपको यह कभी नहीं मिलेगा। ऐसा करो.... अगली बार पूरी कहानी बोलना... क्योंकि मुझे जरा भी फर्क नहीं पड़ता। #dirtyPRgames, मुझे यह कहावत बहुत पसंद है "खुंदक में बिल्ली खंभा नोचे" ।
बताते चले कि दीपिका पादुकोण की हाई फीस डिमांड और उनके अलग तरह के बर्ताव के कारण संदीप रेड्डी वांगा ने उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया। जिसके बाद तृप्ति डिमरी को अप्रोच किया गया। अब बताया जा रहा है कि तृप्ति ने भी स्पिरिट के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है। हालांकि इससे मेकर्स को कोई परेशानी नहीं है।
