Samantha's father Joseph Prabhu passes away: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को लेकर 29 नवंबर की शाम बेहद दुखद खबर सामने आई है। सामंथा रुथ प्रभु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनके पिता जोसेफ प्रभु (Joseph Prabhu) का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पिता के निधन पर बेहद इमोशनल कर देने वाला पोस्ट साझा किया है। इस मुश्किल घड़ी में सामंथा के फैन्स उन्हें मजबूत बने रहने के लिए कह रहे हैं। पिता के निधन के बाद सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
सामंथा रुथ प्रभु ने दिल टूटने वाली इमोजी शेयर करते हुए लिखा, 'जब तक हम दोबारा न मिलें, डैड।' सामंथा रुथ प्रभु बचपन से ही अपने पिता के क्लोज थीं। सामंथा रुथ प्रभु की परवरिश और उनकी लाइफ में एक्ट्रेस के पिता का अहम रोल रहा था। प्रोफेशनल कमिटमेंट में भी सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी फैमिली और उनसे मिले सपोर्ट के बारे में हमेशा खुलकर बात की है। सामंथा रुथ प्रभु के पिता के निधन की खबर सुनने के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
सामंथा रुथ प्रभु के पिता के निधन की खबर सुनने के एक्ट्रेस के फैन्स इस कठिन समय में उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। हालांकि इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है कि एक्ट्रेस के पिता का निधन कैसे हुआ है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा को हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' में वरुण धवन के साथ देखा गया था।
