Naga Chaitanya के कजिन के साथ नजर आईं Samantha Ruth Prabhu, फैंस ने कहा- 'पति से रिश्ता खत्म होने के बाद भी...'

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की जोड़ी को साउथ इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक माना जाता था, लेकिन शादी के कुछ सालों बाद कपल अलग हो गए थे। वायरल वीडियो में सामंथा अपनी एक्स पति के चचेरे भाई राणा दग्गुबाती के साथ नजर आ रही है। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे थे।

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की जोड़ी को साउथ इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक माना जाता था, लेकिन शादी के कुछ सालों बाद कपल अलग हो गए। अलग होने के कुछ साल बाद एक्टर नागा चैतन्य ने शोभिता संग सगाई कर ली है। वही कुछ दिनों पहले कोंडा सुरेखा के बयान के बाद ये जोड़ी दोबारा चर्चा में आ गई थी। वही हाल ही में सामंथा का नागा चैतन्य के कजिन के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu

कुछ दिनों पहले जिगरा के लिए राणा दग्गुबाती ने हैदराबाद में एक प्री-रिलीज़ इवेंट आयोजित किया था। जिसमें आलिया और उनके जिगरा के को-स्टार वेदांग रैना और राहुल रविंद्रन, निर्देशक वासन बाला शामिल हुए थे। इस इवेंट में सामंथा रूथ प्रभु भी नजर आईं थी। इस इवेंट की कई फोटोज और तस्वीरें वायरल हुए थे, जिनमें से एक में सामंथा और राणा का भी था। उस वीडियो में सामंथा अपनी एक्स पति के चचेरे भाई राणा दग्गुबाती के साथ नजर आ रही है। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे थे।

End of Feed