Samantha Ruth Prabhu ने रिजेक्ट की Ram Charan की अगली फिल्म ! इस नामी डायरेक्टर ने किया था अप्रोच

Samantha Ruth Prabhu Rejected Ram Charan Movie: इस सहयोग की खबरें कुछ समय से चल रही हैं, और अब ऐसा प्रतीत होता है कि सामंथा को फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है। लेकिन अंदरूनी चर्चा है कि उन्होंने किसी कारण से प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है।

Samantha Ruth Prabhu Rejected Ram Charan Movie: साउथ अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु( Samantha Ruth Prabhu) पिछले कुछ दिनों से फिल्मों से दूर हैं। अपनी बीमारी के चलते उन्होंने कुछ दिन के लिए इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। अब वह एक वेब सीरीज के साथ कमबैक करने को तैयार है, सामंथा के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस ने तमिल अभिनेता रामचरण के साथ बड़े रोल को रिजेक्ट कर दिया है।

Samantha Ruth Prabhu Rejected Ram Charan Movie

सामंथा रूथ प्रभु जो वर्तमान में वेब सीरीज "सिटाडेल" और "माँ इंति बंगाराम" नामक एक तेलुगु फिल्म में नजर आने वाली है। लंबे समय बाद वह पर्दे पर वापसी कर रही हैं जिन्हें देखना रोमांचक होगा। वहीं अब खबर सामने आई है कि प्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर वेत्रिमारन ने उन्हें राम चरण( Ram Charan) के साथ अगली फिल्म के लिए अप्रोच किया था, लेकिन किन्ही कारणों के चलते सामंथा ने इसे रिजेक्ट कर दिया। हाल ही में आई रिपोर्टों से पता चलता है कि उन्हें राम चरण और प्रशंसित तमिल निर्देशक वेत्रिमारन के साथ एक प्रतिष्ठित परियोजना में एक महत्वपूर्ण भूमिका की पेशकश की गई है। वेत्रिमारन राम चरण के साथ एक तेलुगु फिल्म का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं। इस सहयोग की खबरें कुछ समय से चल रही हैं, और अब ऐसा प्रतीत होता है कि सामंथा को फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है। लेकिन अंदरूनी चर्चा है कि उन्होंने किसी कारण से प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है।

End of Feed