Entertainment News Today: आज मनोरंजन जगत में कई रोचक और चर्चित खबरें आईं। जूनियर एनटीआर ने घर पर कुकीज बेक कर फैंस का दिल जीत लिया। फिल्म पेड्डी में जाह्नवी कपूर के सीन पर ऑब्जेक्टिफिकेशन को लेकर विवाद छिड़ गया। प्रिया बापत ने शूटिंग के दौरान को-स्टार के किसिंग सीन का चौंकाने वाला खुलासा किया। तो वहीं आज साउथ से एक दुख देने वाली खबर भी सामने आई। साउथ स्टार सलीम कुमार को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एक्टर सलीम कुमार को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्टर का वेंटिलेटर सपोर्ट पर इलाज जारी है। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है।
जूनियर एनटीआर ने घर पर कुकीज बेक कीं और फैंस के साथ शेयर कीं। जूनियर एनटीआर के इस अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है।
Bombay Times से बात करते हुए वरुण धवन ने बताया कि अनिल कपूर ने उन्हें एक ऐसी बात कही, जिसने उनकी सोच बदल दी। वरुण के मुताबिक, अनिल कपूर ने उनसे कहा, 'तुम्हें अपने पिता को दोबारा सेट पर जाने देना चाहिए। उन्होंने घर से ज्यादा समय फिल्म के सेट पर बिताया है। उनका असली घर सेट है और कैमरे के पीछे की दुनिया है।'
फिल्म 'पेड्डी' में जाह्नवी कपूर के सीन्स को लेकर चल रहा विवाद और बढ़ गया है।सुमंगली एरियानायगम ने फिल्म पेड्डी में जाह्नवी कपूर के सीन्स पर आलोचना की है।
एक्ट्रेस प्रिया बापट ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म के दौरान एक को-स्टार ने उन्हें जबरदस्ती किस किया था। इससे एक्ट्रेस काफी डर गई थी।
फिल्म पेड्डी को देखने के लिए जापान से दो फैंस हैदराबाद आईं। फैंस ने कहा कि हमने फिल्म 3 बार देख ली हैं और 10 बार देखने के प्लान है।
'गुल्लक 5' में अन्नू भैया का किरदार निभाने वाले अनंत जोशी ने Hindustan Times से कहा कि उन्होंने पुराने अंदाज की नकल करने के बजाय किरदार को आगे बढ़ाया। कई तैयारियों के बाद शो से जुड़ना उनके लिए घबराहट नहीं, बल्कि घर वापसी जैसा अनुभव था।
फिल्म बंटवारा 1947 का स्पेशल प्रमो फादर्स डे पर रिलीज होने वाला है, जिसमें सनी देओल और करण देओल साथ नजर आएंगे।
फिल्म है जवानी तो इश्क होना है की रिलीज के बाद टिप्स फिल्म्स ने पुलकित सम्राट वाली अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी।
बीती रात जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जॉर्जिया एंड्रियानी रेस्टोरेंट के मैनेजर पर भड़कती हुई दिखाई दे रही हैं।
फिल्म यशवंत के एक किस्से को याद करते हुए मधु ने बताया कि नाना पाटेकर में फिल्म की शूटिंग में उन्हें सच में थप्पड़ मार दिया था। वो थप्पड़ इतना तेज था कि मधु रो पड़ी थीं और सीन बिना ग्लिसरीन के हो गया था।