साउथ मूवीज

Ramesh Subramaniam का 49 की उम्र में हुआ निधन, शोक में डूबी तमिल इंडस्ट्री

Ramesh Subramaniam Dies: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर रमेश सुब्रमण्यम का 49 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने फिल्म 'विल अंबु' का निर्देशन कर अपने करियर की शुरुआत की थी।

Image

रमेश सुब्रमण्यम का हुआ निधन

Ramesh Subramaniam Dies: 29 मई की सुबह साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि तमिल निर्देशन रमेश सुब्रमण्यम (Ramesh Subramaniam) का निधन हो गया। वो केवल 49 साल के थे। चेन्नई में इलाज के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण रमेश सुब्रमण्यम ने आखिरी सांस ली। रमेश अपने करियर की शुरुआत निर्देशक सुसींद्रन के सहायक के रूप में की थी। इसके बाद उन्होएँ साल 2016 में आई फिल्म 'विल अंबु' को डायरेक्ट किया था। इस मूवी का निर्माण सुसींद्रन ने किया था। रमेश सुब्रमण्यम के निधन से उनेक फैन्स को बड़ा झटका लगा है। तमिल फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। (इसे भी पढ़ें: 'Don 3': रणवीर सिंह-फरहान अख्तर के बीच विवाद को सुलझाएंगे Salman Khan, बनेंगे शांति दूत?)

रमेश सुब्रमण्यम का 49 साल की उम्र में हुआ निधन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रमेश सुब्रमण्यम लंबे समय से बोन कैंसर से जूझ रहे थे। चेन्नई में इलाज के दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ती चली गई और उनका निधन हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से तमिल फिल्म जगत गहरे सदमे में है। उनके सहकर्मी और फैन्स शोक व्यक्त कर रहे हैं। तमिल सिनेमा में उनका बड़ा योगदान रहा है। रमेश सुब्रमण्यम के निधन की पुष्टि उनकी फैमिली ने की है और 29 मई को उनका अंतिम संस्कार कोयंबटूर के सुकुनापुरम में किया जाएगा। (इसे भी पढ़ें: Maatrubhumi First Review Out: सुभाष घई ने बताया कैसी है सलमान खान की फिल्म, बोले, 'यह सबको देखनी...')

Harish Kalyan Post

Harish Kalyan Post

एक्टर हरीश कल्याण ने व्यक्त किया शोक

'विल अंबु' मूवी में हरिश कल्याण ने अहम भूमिका निभाई थी, जिसका निर्देशन रमेश सुब्रमण्यम ने किया था। अभिनेता ने डायरेक्टर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक नोट साझा किया। उन्होंने लिखा कि उनकी फिल्म 'विल अंबु' के निर्देशक रमेश की अचानक हुई मौत ने उन्हें अंदर से झकझोर दिया है। उन्होंने रमेश को एक बेहतरीन इंसान बताया, जिन्होंने उन पर भरोसा किया, उन्हें प्रोत्साहित किया और इंडस्ट्री में उनके शुरुआती दिनों में उनमें आत्मविश्वास जगाया। उन्होंने शोकाकुल परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article