Salaar Part 1 Ceasefire : S.S Rajamouli ने खरीदी Salaar की पहली टिकट, फिल्म हिट होने का बजाया डंका!!

Salaar Part 1 Ceasefire : इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है-"भारतीय सिनेमा की शान एसएस राजमौली ने सबसे बड़ी एक्शन फिल्म सालार का पहले टिकट खरीदा है। अब जल्द ही भारत में इसकी अड्वान्स बुकिंग शुरू होने जा रही है।

Salaar Part 1 Ceasefire : प्रभास ( Prabhas) की अपकमिंग फिल्म सालार ( Salaar Part 1 Ceasefire) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। अगले हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म को लेकर हर जगह बज बना हुआ है। सोशल मीडिया से लेकर थिएटर तक हर जगह फैंस फिल्म रिलीज के इंतजार में बैठे हैं वहीं हाल ही में हुए सालार के कार्यक्रम में फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने शिरकत की और फिल्म का पहला टिकट खरीदा।

S.S Rajamouli Buy Salaar Ticket

प्रशांत नील( Prashant Neel) निर्देशित फिल्म सालार पार्ट वन सीजफायर को लेकर लगातार बज बना हुआ है। 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म को लेकर मेकर्स जमकर प्रमोशन में लगे हुए हैं। हाल ही में सालार के एक कार्यक्रम में साउथ सिनेमा की जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। इस मौके पर प्रभास, प्रशांत नील और टीम के साथ एसएस राजामौली( S.S Rajamouli) भी नजर आए। मायथ्री मूवी मेकर्स ने ट्विटर पर पूरी टीम की फोटो साझा की है इस तस्वीर में एसएस राजामौली के हाथ में सालार की टिकट दिखाई दे रही है। हाथ में बड़ी सी टिकट लिए पूरी टीम फोटो क्लिक करवा रही है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है-"भारतीय सिनेमा की शान एसएस राजमौली ने सबसे बड़ी एक्शन फिल्म सालार का पहले टिकट खरीदा है। अब जल्द ही भारत में इसकी अड्वान्स बुकिंग शुरू होने जा रही है।

बताते चले कि प्रभास स्टार इस फिल्म में उनके साथ जगपति बाबू( Jagpati Babu) , पृथ्वीराज और श्रुति हासन( Shruti Hasan) जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म अगले हफ्ते 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। प्रभास की फिल्म सालार की टक्कर शाहरुख खान की डंकी से होने वाली है।

End Article
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्ह...

End of Feed