Chiranjeevi Congratulates Prabhas for Salaar: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर प्रशांत नील (Prashanth Neel) की फिल्म 'सलार: पार्ट वन-सीजफायर' (Salaar: Part 1 Ceasefire) 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फैन्स ने इस फिल्म को बड़े परदे पर देखने के लिए बड़ा इंतजार किया था। दिलचस्प बात यह है कि 'सलार' ने बॉक्स ऑफिस पर भी धांसू कमाई की है। इस फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन अहम भूमिकाओं में हैं। 'सलार' ने बॉक्स ऑफिस पर एक ऐतिहासिक शुरुआत की है और इसने कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं।
प्रभास की 'सलार' के इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने 95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। प्रभास की फिल्म 'सलार' एसएस राजामौली की 'आरआरआर' के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओपनर रही है। इस फिल्म ने 'एनिमल', 'गदर 2' 'जवान' और 'पठान' के रिलीज के कलेक्शन को मात दे दी है। फिल्म की धांसू सफलता को देखते हुए अब मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) ने प्रभास और 'सलार' की टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरे प्रिय 'देवा' रेबेल स्टार प्रभास को हार्दिक बधाई। सालार: पार्ट वन - सीजफायर ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी है। इस उपलब्धि के लिए निर्देशक प्रशांत नील को बधाई।'
इतना ही चिरंजीवी ने प्रभास के साथ बाकी स्टारकास्ट की भी तारीफ की है। इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हासन की केमिस्ट्री बड़े परदे पर लोगों को पसंद आई है। फिल्म हिंदी के साथ तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषाओं में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने शाहरुख खान की 'डंकी' को भी धूल चटा दी है।
