Prithviraj Sukumaran on Salaar 2: साल 2023 में प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'सलार पार्ट 1: सीजफायर' रिलीज हुई थी। इस मूवी में साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आए थे। निर्माताओं ने 'सलार पार्ट 1' को बनाने में लगभग 270 करोड़ रुपये खर्च किए थे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 650 करोड़ रुपये रहा था। 'सलार' के पहले पार्ट को रिलीज हुए लगभग 1 साल हो गया है। ऐसे में अब फैन्स भी लंबे समय से 'सालार पार्ट 2: शौर्यांग पर्व' (Salaar Part 2: Shouryanga Parvam) का इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी के दूसरे पार्ट को लेकर अब पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) ने बड़ा अपडेट साझा किया है।
'सलार 2' को लेकर पृथ्वीराज सुकुमारन ने तोड़ी चुप्पी
पिंकविला से बात करते हुए साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) ने फिल्म 'सलार 2' को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया। पृथ्वीराज ने बताया कि प्रशांत नील इस समय जूनियर एनटीआर के साथ अपनी फिल्म को पूरा कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरे होने के तुरंत बाद 'सलार 2' पर काम शुरू कर दिया जाएगा। पृथ्वीराज ने कहा, 'मैं बस यही कह सकता हूं कि फिल्म जरूर बनेगी। मैं और प्रशांत नील जल्द ही 'सलार 2' को साथ में शुरू करेंगे।'
'सलार' के पहले पार्ट में पृथ्वीराज सुकुमारन ने वर्धा का किरदार निभाया था। इस मूवी में उनकी एक्टिंग की खूब सराहना की गई थी। फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो पृथ्वीराज को एसएस राजामौली की नई मूवी भी ऑफर हुई है, जिसे वो महेश बाबू के साथ बना रहे हैं।
