मणि रत्नम की Thugs Life में हुईं Rohit Saraf की एंट्री, कमल हासन संग करेंगे काम

Thug Life: मणि रत्नम की ठग लाइफ में रोहित सराफ की एंट्री हुई। रोहित सराफ कमल हासन के साथ इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। एक्टर अपने इस नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड है। एक्टर ने कहा कि मेरे लिए एक बहुत बड़ा मौका था। मैंने कमल हासन और मणि रत्नम का बहुत फैन हूं।

Thug Life: साल 2023 में कमल हासन और निर्देशक मनी रत्नम ने साथ में फिल्म थग लाइफ की अनाउंसमेंट की थी। इससे पहले दोनों ने 35 साल पहले कल्ट फिल्म नयकन में साथ काम किया था। इस फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ निर्देशक एक्टर की जोड़ी ने एक्शन पैक फिल्म का वीडियो शेयर किया था। ये एक गैंगस्टर ड्रामा मूवी है। ये फिल्म अगले साल जनवरी में 2024 में रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म में रोहित सराफ की एंट्री हुई है। एक्टर ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

End of Feed