Robinhood Twitter Review: फैंस को फीकी लग रही है निथिन और श्रीलीला की फिल्म, डेविड वार्नर के कैमियो का ऐसा है रिएक्शन

Robinhood Twitter Review: फिल्म के बारे में सोशल मीडिया पर खूब चर्चा की जा रही है और फैंस बता रहे हैं कैसी है रॉबिनहुड। एक्स हैंडल पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। हालांकि दर्शकों ने मूवी को अच्छी रेटिंग नहीं दी है। आइए आपको बताते हैं दर्शकों को कैसी लगी फिल्म

Robinhood Twitter Review: साउथ अभिनेता निथिन( Nithiin) और श्रीलीला( Sreeleela) की फिल्म रॉबिनहुडआज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म की चर्चा पिछले कई दिनों से हो रही थी। फिल्म के गाने सरप्राइसु ने हर जगह हंगामा खड़ा कर दिया था। आखिरकार फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है और फैंस ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो भी देख लिया है। फिल्म के बारे में सोशल मीडिया पर खूब चर्चा की जा रही है और फैंस बता रहे हैं कैसी है रॉबिनहुड। एक्स हैंडल पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं दर्शकों को कैसी लगी फिल्म

Robinhood Twitter Review

रॉबिनहुड( Robinhood) फिल्म पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। किसी को लग रहा है कि यह एक साधारण फिल्म है तो कोई इसे बोरिंग बता रहा है। फिल्म के फर्स्ट हाफ को बहुत जायद फीका बताया जा रहा है और सोशल मीडिया पर लोग रॉबिनहुड के लिए नेगेटिव कॉमेंट कर रहे हैं। हालांकि दर्शकों को निथिन और श्रीलीला का काम पसंद आया, लेकिन फिल्म की कहानी फीकी सी है। रॉबिनहुड के म्यूजिक की बात करें तो उसे भी कुछ खास नहीं कहा जा रहा है।

End of Feed