Rishab Shetty ने रिलीज किया 'शिवम्मा' का ट्रेलर, बताया यह किसी बड़े स्टार की फिल्म नहीं .....

Shivamma Trailer Lunch Event : ऋषभ शेट्टी ने कहा कि एक मनोरंजक फिल्म होने के अलावा, यह फिल्म अच्छे संदेश से भरी भी होगी। आज शिवम्मा की रिलीज की तारीख की घोषणा की और टीम और निर्देशक जयशंकर आर्यर की मौजूदगी में फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च किया है ।

Shivamma Trailer Lunch Event : ऋषभ शेट्टी ( Rishab Shetty) फिल्म्स द्वारा निर्मित अपकमिंग कन्नड़ फिल्म शिवम्मा( Shivamma) 14 जून को बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। जयशंकर आर्यर ने इस फिल्म को लिखा और निर्देशित किया है। इसके निर्माता ऋषभ शेट्टी हैं जिन्होंने आज शिवम्मा की रिलीज की तारीख की घोषणा की और टीम और निर्देशक जयशंकर आर्यर की मौजूदगी में फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च किया है ।

Shivamma Trailer Lunch Event

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बोलते हुए ऋषभ ने कहा, "मैं निर्देशक जयशंकर आर्यर को फिल्म का श्रेय देना चाहूंगा, जिन्हें मैंने शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में देखा था, जहां मैं जूरी मेंबर के तौर पर गया था। मैं उनकी पहली शॉर्ट फिल्म से आकर्षित हुआ और उसने पुरस्कार जीता था और उनके साथ काम करने का फैसला किया। वह गैर-अभिनेताओं को एक साथ लाने के विचार से शिवम्मा के साथ मेरे पास आए और इस तरह फिल्म बन गई।"

End of Feed