RC 16: राम चरण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म आरसी 16 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही एक्टर गेम चेंजर में नजर आए थे। अब जल्द ही आरसी 16 की फिर से शूटिंग शुरू होने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार RC16 की टीम ने बुधवार को फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। निर्देशक बुची बाबू ने हैदराबाद में खास सेट बनवाया हैं जहां फिल्म की शूटिंग हो रही है।
RC 16
बता दें राम चरण ने 'गेम चेंजर' के प्रमोशन के कारण RC16 की शूटिंग से ब्रेक लिया था। अब शुक्रवार यानी 1 फरवरी से रामचरण फिर से शूटिंग सेट पर शामिल होंगे और शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म को हिट करन के लिए मेकर्स जमकर कमर कस करे हैं। ऐसा कहा जा कहा है कि राम चरण इस फिल्म को काफी अलग दिखने वाले हैं और इस लुक से एक्टर काफी खुश हैं।
भूत बंगले में होगी शूटिंग
बता दें ये राम चरण की पहली स्पोर्ट्स ड्रामा वाली फिल्म होने वाली है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं। ऐसी रिपोर्ट है कि इस फिल्म के लिए एआर रहमान पहली बार संगीत तैयार कर रहे हैं। कई रिपोर्ट ऐसा दावा कर रही हैं कि आरसी 16 की शूटिंग एक भूत बंगले में होगी। राम चरण हाल ही में फिल्म गेम चेंजर में नजर आए थे। ये फिल्म इस साल 10 जनवरी को रिलीज हुई थी। आरसी 16, 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर नजर आने वाली हैं। जान्हवी कपूर की ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले जान्हवी फिल्म देवरा में नजर आईं थी।
