Rashmika Mandanna Will Resume Shoot: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को कुछ दिनों पहले हिप इंजरी हुई थी। एक्ट्रेस ने फैन्स को अब बड़ा हेल्थ अपडेट देते हुए बताया है कि वह जल्द ही काम पर वापसी करने वाली हैं। रश्मिका पिछले कुछ समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैसा' (Mysaa) की शूटिंग के दौरान लगी हिप की चोट से उबर रही थीं। इस दौरान उन्होंने घर पर अपने परिवार और करीबियों के साथ क्वालिटी टाइम भी बिताया। अब एक्ट्रेस को एक बार फिर शूटिंग सेट पर देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Toxic' के बाद कियारा आडवाणी के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, 'Ki & Ka 2' में हुई धमाकेदार एंट्री!)
जल्द शूटिंग शुरू करेंगी रश्मिका मंदाना (Pic Credit: Instagram)
जल्द काम पर लौटेंगी रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और कई पिक्स शेयर की हैं। इन पिक्स में एक्ट्रेस को घर पर सुकून भरे पल बिताते हुए देखा जा सकता है। कभी वह पूजा करती नजर आईं, तो कभी अपने पेट डॉग के साथ खेलती दिखीं। इसके अलावा रश्मिका ने पिक्चर पजल्स भी सॉल्व किए। एक्ट्रेस ने इस दौरान अपने परिवार के साथ काफी समय बिताया। लंबे समय बाद घर पर मिले इस ब्रेक ने उन्हें आराम करने और खुद के लिए वक्त निकालने का मौका दिया।
रश्मिका ने अपने इस पोस्ट के जरिए बताया कि उनका ब्रेक अब जल्द खत्म होने वाला है। वो इन दिनों काम पर लौटने वाली हैं। हालांकि काम पर लौटने के साथ-साथ रश्मिका मंदाना परिवार के साथ बिताए पलों की कमी को भी महसूस करेंगी। रश्मिका ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मैं जल्द ही काम पर वापस लौट रही हूं और इन सब चीजों को मिस करूंगी!' इसके साथ उन्होंने रोने और प्यार वाली इमोजी भी शेयर की। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Toxic Box office Day: 300 करोड़ी होने से एक कदम दूर है Yash की फिल्म, देखें आंकड़े)
'मैसा' की शूटिंग के दौरान लगी थी चोट
रश्मिका मंदाना को फिल्म 'मैसा' की शूटिंग के दौरान हिप में चोट लगी थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से कुछ समय का ब्रेक लिया और अपनी रिकवरी पर ध्यान दिया। वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। उन्हें आने वाले दिनों में पति विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'राणाबलि' में भी देखा जाएगा।
