साउथ मूवीज

'मैं आपके साथ खड़ा हूं'- Toxic पर हो रही आलोचना के बीच ऋषभ शेट्टी ने किया Yash का बचाव

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 30, 2026, 03:47 PM IST

Rishab Shetty on Yash Toxic: यश की ‘टॉक्सिक’ को लेकर दर्शकों की राय बंटी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म उम्मीदों के मुताबिक नहीं चल रही, लेकिन अब ऋषभ शेट्टी ने यश का समर्थन किया है।

Image

ऋषभ शेट्टी ने कही ये बात (Image Source: Toxic Movie)

Rishab Shetty on Yash Toxic: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) इन दिनों लगातार चर्चा में है। फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, खासकर इसलिए क्योंकि यश इससे पहले ‘केजीएफ: चैप्टर 1’ (KGF: Chapter 1) और ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ (KGF: Chapter 2) जैसी बड़ी फिल्मों से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना चुके हैं। लेकिन ‘टॉक्सिक’ को लेकर समीक्षकों और दर्शकों की राय काफी अलग नजर आ रही है। इसी बीच कन्नड़ अभिनेता ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) ने यश और उनकी फिल्म के समर्थन में अपनी बात रखी है। तो चलिए जानते हैं कि ऋषभ शेट्टी ने क्या लिखा है।

ऋषभ शेट्टी ने किया फिल्म का सपोर्ट

एक्टर यश एक बार फिर से अपनी फिल्म टॉक्सिक को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह ऋषभ शेट्टी का अभी हाल ही में किया गया एक पोस्ट है, जिसमें वो यश और टॉक्सिक का समर्थन करते नजर आए। ऋषभ शेट्टी ने लिखा कि 'एक कलाकार के तौर पर जब आप कोई किरदार निभाते हैं तो दिल की गहराई से उसे जीवंत करने की कोशिश करते हैं। और यहां मुझे सच में प्रभावित किया उस विश्वास ने जिससे एक ताकतवर आदमी के संघर्ष को दिखाया गया है। शायद कहानी और मुख्य किरदार उस आम रास्ते पर नहीं हैं जिस पर ज्यादातर फिल्में चलती हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि रास्ता गलत है। कहानी कहने में जो मेहनत लगती है और जो सफर एक ख्याल से स्क्रीन पर फिल्म बनने तक का होता है, वो बहुत बड़ा होता है।'

यश को लेकर कही ये बात

ऋषभ शेट्टी ने आगे लिखा कि 'यश सर, जिस तरह आपने खुद को एक किरदार और एक दुनिया के हवाले कर दिया जो बड़े से बड़े परफॉर्मेंस की मांग करता है, उसका सलाम। हर सीन में मुझे ये साफ महसूस हुआ। दर्शकों को ये अनुभव देना आसान नहीं कि अपराधबोध कैसे बढ़ता है और जिंदगी में जहर घोलता है। मैं आपके साथ खड़ा हूं इस हिम्मत भरे प्रयोग के लिए, सर। हम आपको प्यार करते हैं।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article