रश्मिका मंदाना-विजय देवराकोंडा 2026 में इस दिन लेंगे सात फेरे, उदयपुर में सजेगा शादी का शामियाना

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Marriage Date Reveals: साउथ के सुपरस्टार विजय देवराकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की अभी तक सगाई की खबरें आ रही थीं। वहीं अब उनकी शादी की डेट से भी पर्दा उठ चुका है। बताया जा रहा है कि दोनों उदयपुर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Marriage Date Reveals: साउथ के सुपरस्टार विजय देवराकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिसमें दोनों की बॉन्डिंग कमाल की होती है। उनकी डेटिंग की अटकलें तो बीते कई वक्त से लग रही हैं। यहां तक कि खबर आई थी कि दोनों ने बीते 3 अक्टूबर को सगाई भी कर ली है। 'थामा' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान रश्मिका मंदाना की अंगूठी ने लोगों का खूब ध्यान खींचा था। वहीं जब इस सिलसिले में एक्ट्रेस से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सब इस बारे में जानते हैं। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के इस जवाब ने उनकी और विजय देवराकोंडा (Vijay Deverakonda) की सगाई की खबरों को और हवा दी थी। वहीं अब रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा की शादी की तारीख भी सामने आ रही है।

rashmika madanna vijay deverakonda

फोटो क्रेडिट- रश्मिका मंदाना, विजय देवराकोंडा इंस्टाग्राम

खबरों की मानें तो रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवराकोंडा (Vijay Deverakonda) साल 2026 में शादी रचाएंगे। उनकी शादी की तारीख 26 फरवरी, 2026 बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में राजस्थान के उदयपुर में शादी रचा सकते हैं। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि करना अभी मुश्किल है। बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा ने सार्वजनिक तौर पर कभी भी एक-दूजे के साथ रिलेशनशिप कबूल नहीं किया है। दूसरी ओर शादी की तारीख पर भी दोनों सितारों का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

End of Feed