Rashmika on Deepika's Debate on 8-hour shift: संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'स्पिरिट' में प्रभास (Prabhas) के अपोजिट दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया था। बढ़ती फीस की मांग और 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड की वजह से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को संदीप रेड्डी वांगा ने बाहर कर दिया। दीपिका पादुकोण के 8 घंटे की शिफ्ट के विवाद पर अब साउथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने चुप्पी तोड़ दी है। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने इस मामले में रिएक्शन देते हुए अपना रिव्यू भी साझा किया है।
मोजो स्टोरी रके साथ बात करते हुए रश्मिका मंदाना ने फ्लेक्सिबल वोर्किंग शिफ्ट को लेकर चल रही बहस पर अपना पक्ष रखा। रश्मिका मंदाना ने बताया कि किसी भी प्रोजेक्ट को साइन करने से में इन चीजों के बारे में बातें क्लियर होनी चाहिए। 'पुष्पा 2' एक्ट्रेस ने कहा, 'पुरी दुनिया इस समय फ्लेक्सिबल घंटों के बारे में बात कर रही है। मुझे लगता है कि यह बात टीमों के बीच होनी चाहिए। यह भी पता होना कि टीम के लिए चीजें कैसे काम करती हैं। यह उनकी पर्सनल चॉइस भी होनी चाहिए।'
रश्मिका मंदाना ने साउथ से लेकर बॉलीवुड की फिल्मों में चल रहे कई तरह के वर्किंग आवर्स पर भी खुलकर बात की। रश्मिका मंदाना ने कहा कि ऐसी चीजें ज्यादा मायने नहीं रखती है। मायने रखता है कि जो टाइम स्लॉट आपको दिया गया है आप उस समय मौजूद हैं या नहीं। रश्मिका ने आगे कहा, 'मैंने साउथ में तेलुगु, कन्नड़ और तमिल सहित कई इंडस्ट्रीज में काम किया है। यहां हम 9 से 6 तक काम करते हैं हिंदी इंडस्ट्री में 9 से 9 तक। मेरे लिए दोनों ही शिफ्ट्स ठीक हैं। यह केवल फिल्म की रिक्वायरमेंट्स के मुताबिक है।'
