रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के जन्मदिन पर पुष्पा 2 (Pushpa 2) के मेकर्स श्रीवल्ली का फर्स्ट लुक शेयर किया था। एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक फैंस को काफी पसंद आया। एक्ट्रेस पोस्टर में इंटेंस लुक में नजर आ रही हैं। श्रीवल्ली के फर्स्ट लुक ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। फिल्म में रश्मिका के साथ अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। रश्मिका के फर्स्ट लुक का पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस रश्मिका के पोस्टर की तुलना महेश भट्ट की गुंटूर करम से कर रहे हैं।
Rashmika Mandanna-Mahesh Babu (Credit pic: Instagram)
पुष्पा 2 के पोस्टर में रश्मिका पट्टू साड़ी पहने हुए नजर आई। पट्टू साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने ज्वैलरी भी पहनी है। एक्ट्रेस पोस्टर में इंटेंस लुक देते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, गुंटूर करम में भी महेश बाबू ने इस तरह का पोज दिया था। लेकिन उनका एक्सप्रेशन काफी कैजुअल है।
रश्मिका के लुक की महेश बाबू से हुई तुलना
रश्मिका को ट्विटर पर महेश बाबू के एक फैन ने ये फोटो टैग की है। फैन ने रश्मिका को जन्मदिन की बधाई दी। एक्ट्रेस ने फैन के कोलाज फोटो पर रिएक्टर करते हुए लिखा, बढ़िया है, मुझे बहुत अच्छा लगा। रश्मिका और महेश बाबू की ये फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। सोशल मीडिया यूजर्स इस फोटो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। रश्मिका ने साल 2018 में टॉलीवुड इंडस्ट्री में Chalo से डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने इसके बाद एक से बढ़कर एक हिट फिल्म में काम किया है। एक्ट्रेस के पास पुष्पा 2, द गर्लफ्रेंड समेत कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।
