Rashmika Mandanna का हुआ एक्सीडेंट, फैंस ने की जल्द ठीक की दुआ

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर बताया कि एक महीने पहले मेरा एक्सीडेंट हुआ था। एक्ट्रेस के एक्सीडेंट की खबर सुनने के बाद फैंस काफी परेशान है। फैंस एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस की साउथ से लेकर हिंदी बेल्ट तक में जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। एनिमल एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में बताया है कि उनका माइनर एक्सीडेंट हो गया था जिसकी वजह से वो पब्लिक अपीयेंरस से दूर थी। डॉक्टर ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी है। फैंस एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। ये भी पढ़ें-Salman Khan ने धूमधाम से किया बप्पा का विसर्जन, दर्द में भी भाईजान ने बहन अर्पिता संग किया जमकर डांस

RASHMIKA

Rashmika Mandanna (credit pic: Instagram)

एक्ट्रेस ने नो मेकअप लुक में अपनी फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है, हैलो कैसे है आप लोगष मुझे पता है कि काफी समय हो गया है कि मैं एक्टिव नहीं थी और ना ही किसी पब्लिक इवेंट में नजर आई हूं। इसकी वजह है कि महीने भर पहले मेरा माइनर एक्सीडेंट हुआ था।

End of Feed