साउथ मूवीज

Rashmika Mandanna हुई छोटे से हादसे का शिकार, महीनों बाद दी हेल्थ अपडेट और एक बड़ी सलाह

रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही में एक छोटी सी घटना हो गई थी। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया में इस बारे में जानकारी दी है साथ ही एक्ट्रेस ने अपने फैंस को सलाह भी दी है। एक्ट्रेस ने कहा-"पिछले महीने में मैं एक्टिव नहीं रही, इसका कारण यह है कि मेरे साथ एक छोटी सी घटना हुई थी। मैं अभी ठीक हो रही हूं।

Image

Rashmika Mandanna

रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही में एक छोटी सी घटना हो गई थी। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया में इस बारे में जानकारी दी है साथ ही एक्ट्रेस ने अपने फैंस को सलाह भी दी है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस के साथ कौन सी घटना हुई थी। जैसे ही एक्ट्रेस ने फैंस को इस बार में जानकारी दी। लोगों को बहुत चिंता हो गई और वे एक्ट्रेस के हेल्थ की जानकारी ले रहे हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी हेल्थ अपडेट दी है। एक्ट्रेस ने कहा-"पिछले महीने में मैं एक्टिव नहीं रही, इसका कारण यह है कि मेरे साथ एक छोटी सी घटना हुई थी। मैं अभी ठीक हो रही हूं और डॉक्टरों के कहने पर घर पर ही हूं। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि अब वह अच्छा महसूस भी कर रही हैं और अब सोशल मीडिया पर पहले जैसे एक्टिव भी हो जाएंगी।

लाइफ बहुत छोटी और नाजुक है

साथ ही रश्मिका मंदाना ने सलाह देते हुए अपने फॉलोअर्स को कहा की वे खुद को सबसे पहले प्राथमिकता दें और सबसे पहले हमेशा अपना ख्याल रखें क्योंकि लाइफ बहुत छोटी और नाजुक है। साथ ही हमे नहीं पता कि कल क्या होगा। इसलिए हर समय खुद का ध्यान रखे। हर दिन सिर्फ खुशियां ही चुने। एक्ट्रेस ने मजाक में कहा वह बहुत सारे लड्डू भी खा रही हैं।

सलमान खान के साथ भी हुई थी घटना

रश्मिका मंदाना सलमान खान के साथ सिकंदर में नजर आने वाली है। हाल ही में ऐसी खबर सामने आई थी कि सिकंदर फिल्म की शूटिंग सलमान खान के साथ हादसा हो गया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर को चोट लग गई थी। जानकारी के अनुसार एक्टर को पसलियों में चोट लग गई थी। हालांकि ये नहीं पता कि सलमान और रश्मिका मंदाना एक ही सेट पर हादसे का शिकार हुए थे कि नहीं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article