Salman Khan Dance With Sister Arpita: बॉलीवुड सेलेब्स धूमधाम से गणेश चतुर्थी का त्योहार सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता ने भी अपने घर पर गणपति की स्थापना की थी। अर्पिता ने बप्पा की मूर्ति का विसर्जन धूमधाम से किया। विसर्जन पूजा में सलमान भी शामिल हुए। भाईजान ने अपने परिवार के साथ मिलकर बप्पा की अरती की। इसके अलावा अपनी बहन के साथ डांस भी किया। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर बप्पा के विसर्जन का वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए भाईजान ने फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई दी है। ये भी पढ़ें- Deepika Padukone के मंगलसूत्र नहीं पहनने पर फैंस ने किया सपोर्ट, ट्रोलर्स की लगाई क्लास
वीडियो में अर्पिता भगवान गणेश की मूर्ति लेते हुए नजर आ रही है। वीडियो में हेलन, अर्पिता के पति आयुष शर्मा, अरबाज खान, हेलन और बाकी लोग नजर आए। इसके अलावा हिमेश रेशमिया, वरुण शर्मा और संगीता बिजलानी भी पूजा और विसर्जन में शामिल हुए। ढोल के म्यूजिक पर सलमान अपनी बहन के साथ डांस करते हुए नजर आए। वहीं, आयुष अपनी बेटी आयत के साथ झूमते नजर आए। निरवान और अरहान खान भी अपना बेस्ट मूव दिखाते हुए नजरआए।
सलमान ने बहन संग किया जमकर डांस
एक्टर अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में भी नजर आए थे। एक्टर का अनंत अंबानी के साथ फ्रेंडली वीडियो भी सामने आया था। इसके अलावा रेखा और सलमान का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था जिसमें रेखा सलमान को गले लगाते हुए नजर आई थीं। वहीं, भाईजान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर सिकंदर में नजर आएंगे। रीड की हड्डी में चोट आने की वजह से कुछ समय के लिए फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। एक्टर ने फिर से फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का निर्देशन ए आर मुर्गदास कर रहे हैं। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।
