साउथ मूवीज

Ponniyin Selvan एक्टर Jayam Ravi से तलाक के बाद Aarti ने डिलीट की सारी साथ वाली तस्वीरें, फैंस ने कहा- 'काफी चौंकाने वाली बात है'

जयम रवि और उनकी पत्नी आरती ने आज आपसी सहमति से तलाक ले लिया है। बता दें कपल का 15 साल पुराना रिश्ता आज टूट गया है। कुछ समय पहले जयम रवि ने सोशल मीडिया पर फैंस को जानकारी दी थी कि उन्होंने बहुत सोच समझकर ये फैसला लिया है।

Image

Jayam Ravi

जयम रवि और उनकी पत्नी आरती ने आज आपसी सहमति से तलाक ले लिया है। बता दें कपल का 15 साल पुराना रिश्ता आज टूट गया है। कुछ समय पहले जयम रवि ने सोशल मीडिया पर फैंस को जानकारी दी थी कि उन्होंने बहुत सोच समझकर ये फैसला लिया है। अब तलाक के बाद जयम रवि की एक्स पत्नी आरती ने सारी तस्वीरें डिलीट कर दी है। इस सभी चीजों को देखकर फैंस को काफी झटका लगा है और फैंस का बोलना है कि ये भी चीजें काफी चौंकाने वाली है।

बता दें आरती ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक्टर के साथ की सभी तस्वीरें हटा दी हैं, जिसमें उनके बच्चों के साथ की तस्वीरें भी शामिल थी। अब आरती रवि के इंस्टाग्राम में केवल उनकी ही तस्वीरें हैं। वही उनके एक्स पति यानी जयम ने अभी तक अपने इंस्टाग्राम से अपनी एक्स पत्नी की तस्वीरें नहीं हटाई है।

इस साल हुई थी शादी

बता दें आरती रवि टीवी निर्माता सुजाता विजयकुमार की बड़ी बेटी हैं। 15 साल पहले उन्होंने धूम-धाम से शादी की थी। एक्टर ने अपने तलाक की खबर सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा है। बता दें कपल की शादी 2009 में हुई थी। शादी के बाद उनके दो बेटे हैं आरव और अयान है।

अफवाह या आरोप लगाने से बचें

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने फैंस को जानकारी दी थी कि उन्होंने ये फैसला सोच समझकर लिया है। उन्होंने बताया कि उनके लिए ये फैसला काफी कठिन था, लेकिन उन्होंने जो भी किया है वो सोच समझकर ही किया है। एक्टर ने कहा-मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि इस कठिन समय में हमारी और हमारे परिवार के सदस्यों की प्राइवेसी का सम्मान करें और आप सभी से अपील करता हूं कि इस मामले में कोई भी धारणा, अफवाह या आरोप लगाने से बचें और मामले को निजी ही रहने दें।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article