एयरपोर्ट पर लंगड़ाती हुईं लोगों का सहारा लेकर व्हीलचेयर पर बैठीं Rashmika Mandanna, वीडियो देख फैंस को हुई चिंता

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म पुष्पा 2 की सफलता के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। फैंस अब एक्ट्रेस को सलमान खान के साथ फिल्म सिकंदर में देखने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस को जिम में वर्कआउट करते समय पैर में गंभीर चोट लग गई थी। हाल ही में रश्मिका मंदाना एयरपोर्ट पर नजर आईं।

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म पुष्पा 2 की सफलता के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। फैंस अब एक्ट्रेस को सलमान खान के साथ फिल्म सिकंदर में देखने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस को जिम में वर्कआउट करते समय पैर में गंभीर चोट लग गई थी। जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए फैंस को दी थी। अब हाल ही में रश्मिका मंदाना एयरपोर्ट पर नजर आईं, लेकिन इस दौरान रश्मिका मंदाना लंगड़ाती हुईं और लोगों का सहारा लेती हुई व्हीलचेयर पर बैठी जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है और फैंस को काफी चिंता हो रही है।

Rashmika Mandanna

Rashmika Mandanna

रश्मिका मंदाना जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म सिकंदर में रोमांस करती हुई नजर आएंगी। हाल ही में एक्ट्रेस हैदराबाद एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक्ट्रेस लंगड़ाती हुई कार से बाहर आई और व्हीलचेयर पर बैठी। जिसके बाद उन्हें उनके टीम के लोगों ने फ्लाइट तक पहुंचाया। रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए मुंबई जा रही हैं।

End of Feed