Rashmika Mandanna ने सिर पर नारियल रख 'जमाल कुडू' पर किया डांस, मिनटों में हुआ वायरल

रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपनी ही फिल्म 'एनिमल' का गाना 'जमाल कुडू' पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही ये वीडीयो अब जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने वैनिटी वैन में ही अपने सिर पर नारियल रख 'जमाल कुडू' पर डांस कर रही हैं।

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना का हर कोई दीवाना है। फैंस रश्मिका मंदाना को फिल्मों में देखने के आलावा पर्सनल लाइफ में भी देखना पसंद करते हैं। हाल में रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपनी ही फिल्म 'एनिमल' का गाना 'जमाल कुडू' पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही ये वीडीयो अब जमकर वायरल हो रहा है।

Rashmika Mandanna

Rashmika Mandanna

इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने वैनिटी वैन में ही अपने सिर पर नारियल रख 'जमाल कुडू' पर डांस कर रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए रश्मिका मंदाना ने लिखा है-'बिना नींद की रात के बाद खुद को तरोताजा और एक्टिव रखने के तरीका। अपने लिए सबसे रेंडम चैलेंजेज चुनें।' फैंस उनके इस पोस्ट पर खूब कमेंट की बारिश कर रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस कमेंट करते हुए उन्हें अच्छा डांसर बता रहे हैं। वहीं किसी ने उन्हें प्यार से 'क्रशमिका' कहा।

End of Feed