साउथ मूवीज

Kalki 2898 AD: प्रभास की कल्कि का सुबह का शो हुआ कैंसिल, लोगों ने निकाली भड़ास, कहा-'आधे दिन की छुट्टी ली...'

Kalki 2898 AD: नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 AD आखिरकार 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में आ गई है और फैंस इसके दीवाने हो रहे हैं। वहीं ऑनलाइन एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक यूजर ने कहा कि पुणे में कल्कि 2898 एडी का उनका सिनेपोलिस आईमैक्स शो बिना किसी कारण के कैंसिल कर दिया गया।

Image

Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD: प्रभास की फिल्म कल्कि आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। आज अखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म के पहले शो के लिए जबरदस्त भीड़ देखी गई। एड़वास बुकिंग शुरू होते ही फैंस ने अपने लिए इस फिल्म की टिकट बुक कर ली थी। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग थिएटर के मालिक पर भड़ास निकाल रहे हैं।

नौकरी फिर से शुरू

बता दें सोशल मीडिया पक एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूजर ने कहा कि पुणे में कल्कि 2898 एडी का उनका सिनेपोलिस आईमैक्स शो बिना किसी कारण के कैंसिल कर दिया गया। वीडियो में, व्यक्ति को मैनेजर से बात करते हुए देखा जा सकता है और बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म देखने के लिए एक कुछ दिनों पहले ही बुक कर लिया था और आज आधे दिन की छुट्टी ली है खास तौर पर आईमैक्स में फिल्म देखने के लिए। वीडियो में व्यक्ति यह भी कह रहा है कि उन्हें वापस जाकर अपनी नौकरी फिर से शुरू करनी है, इसलिए उन्हें इस तरह के गलती के लिए अच्छी तरह से मुआवजा दिया जाना चाहिए।

स्क्रीनप्ले मोस्टली अच्छे तरीके से बनाया गया है

इस फिल्म में साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड के भी सितारे है जिस कारण इस फिल्म को फैंस और पसंद कर रहे हैं। फिल्म का रिव्यू भी काफी अच्छा आ रहा है। विजुअल और सेट-अप कुछ ऐसा है जो भारतीय सिनेमा में नहीं देखा गया है जो एक दिलचस्प कहानी के साथ-साथ शानदार है। हालांकि स्क्रीनप्ले मोस्टली अच्छे तरीके से बनाया गया है। प्रभास का किरदार मजेदार है, लेकिन लिमिटेड स्क्रीन टाइम है।''

ये सितारे भी आए नजर

वो शख्स वीडियो में बता रहा है कि सिनेपोलिस ने पहले भी ऐसा किया है। उन्होंने ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, ब्रह्मास्त्र: भाग 1, सलार, कल्कि के शो कैंसिल किए गए थे। प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण, कमल हासन, अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी भी फिल्म में नजर आए। राजेंद्र प्रसाद, पसुपति, शाश्वत चटर्जी, अन्ना बेन और चेम्बन विनोद जोस ने भी फिल्म में भी मुख्य रोल निभाया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article