एयरपोर्ट पर एक ही गाड़ी में स्पॉट हुए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, चेहरे पर मास्क लगाए आए नजर

Rashmika-Vijay Spotted Together: अक्सर खबरें आती रहती हैं कि अभिनेता विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। इन अफवाहों के बीच अब रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया। कपल मास्क लगाए हुए गाड़ी में नजर आये।

Rashmika-Vijay Spotted Together: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को फैन्स ने खूब पसंद किया। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि फिल्में करते-करते रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक-दूसरे के नजदीक आए। हैरानी की बात यह है कि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की सच्चाई मीडिया के सामने उजागर नहीं की। हाल ही में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को एक साथ एक ही गाड़ी में एयरपोर्ट से जाते वक्त स्पॉट किया गया। दोनों को साथ में देखने के बाद इस कपल के रिलेशनशिप में होने की अफवाहें फिर से उड़ने लगी हैं।

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda

साथ में दिखे रश्मिका-विजय

बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को एक साथ गाड़ी में बैठते हुए स्पॉट किया गया। दोनों ही स्टार्स गाड़ी की पिछली सीट पर अपने चेहरे पर मास्क लगाए हुए दिखाई दिए। दिलचस्प बात यह है कि लाख छुपने के बाद भी रश्मिका और विजय पैपराजी के कैमरे में कैद हो ही गए। ऑनस्क्रीन के साथ-साथ फैन्स ने हमेशा ही इस जोड़ी को ऑफस्क्रीन भी खूब प्यार दिया है। फैन्स भी चाहते हैं कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपने प्यार का इजहार दुनिया के सामने कर दें।

End of Feed