न्यूयॉर्क शहर में 43वें इंडियन डे परेड में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साथ आए नजर, फिर उड़ीं रिश्ते में होने की अफवाह

Rashmika-Vijay Spotted Together: 17 अगस्त यानी रविवार को न्यूयॉर्क शहर में 43वें इंडिया डे परेड के दौरान साउथ इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को साथ में देखा गया। दोनों को साथ में देखने के बाद लोगों ने इनके रिश्ते में होने के कयास फिर से लगाने शुरू कर दिए हैं।

Rashmika-Vijay Spotted Together: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा को लेकर बार-बार ऐसी अफवाहें सामने आती हैं कि दोनों रिश्ते में हैं। मगर रश्मिका और विजय ने अभी तक पब्लिक में यह कबूल नहीं किया है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। इन दोनों ने अक्सर एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त ही बताया है। हाल ही में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के कई वीडियोज और पिक्स इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस दौरान विजय देवरकोंडा को अपनी कथित गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना का खास ध्यान रखते हुए भी देखा जा सकता है।

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda

रविवार को न्यूयॉर्क शहर में 43वें इंडिया डे परेड में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा शामिल हुए। दोनों को साथ में स्पॉट करने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के एक-दूसरे को डेट करने की अफवाहें सामने आने लगी हैं। सोशल मीडिया पर यह जोड़ी चर्चा का विषय तब बनी, जब इन्हें इवेंट के दौरान एक-दूसरे का हाथ थामे देखा गया। कैमरे में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का क्यूट मोमेंट कैद हुआ।

End of Feed