रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फिल्म सिकंदर में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका खुद से डबल उम्र के बॉलीवुड के एक्टर सलमान खान के साथ रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं। अब सोशल मीडिया पर रश्मिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के साथ लंच करती हुई दिखाई दे रही है।
Rashmika Mandana
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की डेटिंग की अफवाहें लंबे समय से चल रही है। अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस का कहना है कि कपल को शादी कर लेनी चाहिए। हाल ही में सिनेमाघरों में सिकंदर की रिलीज के बाद दोनों को मुंबई में लंच डेट पर देखा गया। रश्मिका कैज़ुअल आउटफिट में नजर आ रही है। वही विजय ने ध्यान से बचने के लिए पीछे मास्क लगाकर चल रहे हैं।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पपराजी की नजर से बच नही पाए और सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। कुछ दिनों पहले सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान ने रश्मिका की शादी के बारे में टिप्पणी की थी, जिसने लोगों को हैरान कर दिया था और फैंस कयास लगने लगे थे कि एक्ट्रेस जल्द ही शादी कर सकती है।फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान ने अपने और रश्मिका के बीच उम्र के अंतर के बारे में बात की थी। सलमान खान ने कहा था कि अगर रश्मिका शादी कर लेती हैं और बाद में उनकी बेटी भी हो जाती है, तो भी वह उनके साथ काम करेंगे। सलमान खान ने कहा, "जब हीरोइन को कोई दिक्कत नहीं है तो आपको क्यों हो रही है। इनकी शादी होगी, बच्ची होगी, तो उनके साथ भी काम करेंगे। मम्मी की इजाजत तो मिल जाएगी।
