Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda New Video: साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) शादी होने के बाद से काफी चर्चा में बने हुए हैं। कपल ने अभी हाल ही यानी 26 फरवरी को शादी की है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद कल पैप्स के सामने आए। इस दौरान रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा काफी खुश दिखाई दिए। अब रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का नया वीडियो सामने आया और साथ ही एक नई खबर भी है। तो चलिए जानते हैं रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के नए वीडियो में क्या खास बात है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
Image Source: ANI
ये भी पढ़ें: Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Wedding: शादी के बंधन में बंधे रश्मिका-विजय, इन स्टार्स ने लुटाया प्यार
पार्टी के लिए हैदराबाद पहुंचे रश्मिका-विजय
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कपल का अभी हाल ही में सामने आया एक नया वीडियो है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब हैदराबाद में दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी देने की तैयारी में लगे हुए है। इस रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री के कई दोस्त शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी खास तौर पर निमंत्रण भेजा गया है। रिसेप्शन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रिसेप्शन से पहले विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एएनआई के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में रश्मिका बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने लाल एम्ब्रॉयडरी वाला आउटफिट पहना था। विजय ने साटन पाउडर-ब्लू कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था। इस वायरल हो रहे वीडियो में दोनों हाथ में हाथ डाले मुस्कुराते हुए नजर आए।
कब होनी है पार्टी?
एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका की रिसेप्शन पार्टी 4 मार्च को होने वाली है। इस पार्टी में बॉलीवुड के स्टार्स भी नजर आ सकते हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के वायरल वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
