साउथ मूवीज

Spirit: प्रभास स्टारर से बाहर होने की अफवाहों के बीच फिल्म की कास्टिंग लिस्ट में नहीं है Prakash Raj का नाम, जानिए पूरा मामला

Is Prakash Raj Out From Spirit: कई दिनों पहले वायरल हुईं रिपोर्ट्स में बताया गया था प्रकाश राज ने फिल्म 'स्पिरिट' छोड़ दी है। हालांकि बाद में इन खबरों को फेक बताया गया लेकिन एक नए पोस्टर के आउट होने के बाद उसमें प्रकाश राज का नाम टैग नहीं किया गया है।

Image

Pic Credit: Instagram

Is Prakash Raj Out From Spirit: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'स्पिरिट' से मेकर्स ने हाल ही में विवेक ओबेरॉय का लुक जारी किया है। इस लुक के आउट होने के बाद फैन्स का उत्साह 'स्पिरिट' को लेकर और बढ़ गया है। कुछ दिनों पहले ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि प्रकाश राज ने 'स्पिरट' छोड़ दी है। यह भी बताया गया था कि संदीप रेड्डी वांगा और प्रकाश राज के बीच हुए आपसी मतभेद की वजह से अभिनेता ने यह फिल्म छोड़ी है। वहीं दूसरी ओर फिल्म 'स्पिरिट' का नया पोस्टर जारी होने के बाद प्रकाश राज के फिल्म में शामिल न होने की अटकलें फिर से तेज हो गई हैं।

'स्पिरिट' का हिस्सा नहीं हैं प्रकाश राज!

बीते दिन विवेक ओबेरॉय के फर्स्ट लुक के जारी होने के बाद एक नई चीजें इंटरनेट पर सामने आई हैं। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े लीड एक्टर्स और क्रू मेंबर्स को टैग किया था। हालांकि टैग की गई लिस्ट में प्रकाश राज का नाम दिखाई नहीं दिया, जिससे इस प्रोजेक्ट से उनके जुड़े रहने को लेकर अटकलें तेज हो गईं। हालांकि निर्माताओं की ओर से अभी तक इन खबरों पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। जब 'स्पिरिट' को छोड़ने की खबरें सामने आई तो प्रकाश राज ने इन्हें केवल अफवाह बताया था। (इसे भी पढ़ें: O Romeo Worldwide Box Office Collection: 100 करोड़ होने से एक कदम दूर है शाहिद-त्रिप्ती की फिल्म, देखें आंकड़े)

संदीप रेड्डी वांगा फिल्म 'स्पिरिट' का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास और त्रिप्ती डिमरी को अहम भूमिका में देखा जाएगा। इस मूवी में त्रिप्ती डिमरी की जगह पहले मेकर्स ने दीपिका पादुकोण क कास्ट किया था लेकिन बढ़ती डिमांड के चलते उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया है। यह मार्च 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article