Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Wedding: बॉलीवुड और साउथ की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 7 फेरे ले लिए हैं। दोनों ने अपने प्यार को शादी का नाम दे दिया है। पहले रश्मिका और विजय ने तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी की। फिर शाम में दोनों ने कोडावा रीति-रिवाज से शादी की। इस बीच रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटोज में रश्मिका और विजय बेहद प्यारे लग रहे हैं। अब सभी लोग रश्मिका और विजय को शादी की बधाइयां दे रहे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
इन सितारों ने दी रश्मिका-विजय को बधाई
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के पहले फोटोज शेयर करके इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। दोनों 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने इमोशनल कैप्शन के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं और एक-दूसरे के लिए प्यार भरे शब्द लिखे। फोटोज में दोनों बेहद रोमांटिक लग रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को देखकर 7वें आसमान पर पहुंच गए हैं। कमेंट्स में सेलेब्स ने भी बधाई दी। कृति सेनन ने लिखा, बहुत-बहुत बधाई रशु!! दोनों को!! जिंदगी भर खुशी और प्यार मिले।' अर्जुन कपूर, काजल अग्रवाल, राशी खन्ना, आयुष्मान खुराना, नेहा धूपिया, कृति शेट्टी और अन्य ने भी शुभकामनाएं दीं। नितांशी गोयल ने लिखा, 'प्योर हैप्पीनेस, बधाई मेरे फेवरेट्स को।'

rashmika mandana vijay Deverakonda pics
रश्मिका और विजय की फिल्में
बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी उदयपुर के मशहूर मेमेंटोज होटल में हुई। प्री-वेडिंग फंक्शंस में क्रिकेट मैच, पूल वॉलीबॉल, संगीत, हल्दी और मेहंदी शामिल थी। दोनों ने इंस्टाग्राम पर इन रस्मों के प्यारे पल शेयर किए। तेलुगु रस्म सुबह 10:10 बजे और कोडवा रस्म शाम 4:30 बजे हुई। पहली पोस्ट में रश्मिका ने लिखा कि विजय ने उन्हें सच्चा प्यार और सुकून सिखाया। विजय ने लिखा कि उनकी बेस्ट फ्रेंड अब उनकी पत्नी बन गई है। दोनों 'गीता गोविंदम' और 'डियर कमरेड' में साथ काम करने के बाद करीब आए थे। रिश्ते को सालों तक प्राइवेट रखा और अब शादी के साथ खुशी का इजहार किया है। फैंस इस जोड़ी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
