Vivek Oberoi First look out: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म में प्रभास से लेकर तृप्ति डिमरी अपना जलवा बिखेरने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये मूवी साल 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस बीच फिल्म से विवेक ओबेरॉय का लुक सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। इस लुक को देखकर सभी लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है विवेक के लुक पर...
विवेक ओबेरॉय का लुक आया सामने
फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट 2027 में गदर मचाने वाली है। इसमें प्रभास और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं और फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से एक साल पहले मेकर्स ने विवेक ओबेरॉय का पहला लुक रिवील कर दिया है। विवेक ने सोशल मीडिया पर अपना कैरेक्टर पोस्टर शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने किरदार को "छाया में दबी एक रहस्य" बताया और कहा कि उसकी आंखें सबसे गहरे राज याद रखती हैं। इसके साथ ही फिल्म में एक नई एक्ट्रेस ऐश्वर्या देसाई को भी इंट्रोड्यूस किया गया है। ऐश्वर्या एक फ्रेश फेस हैं और फिल्म में अहम रोल निभा रही हैं।
दीपिका पादुकोण को इस एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस
बता दें कि फिल्म स्पिरिट संदीप रेड्डी वांगा और प्रोड्यूसर भूषण कुमार की 'एनिमल' के बाद फिर से जोड़ी है। 'एनिमल' रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की सुपरहिट फिल्म थी। पहले यह फिल्म प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ घोषित हुई थी, लेकिन दीपिका के बाहर होने के बाद तृप्ति डिमरी ने उनकी जगह ली। फिल्म बड़े स्केल पर बन रही है और 8 भाषाओं में रिलीज होगी। संदीप ने खुद स्क्रिप्ट लिखी, एडिटिंग और निर्देशन किया है। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, प्रभाकर रेड्डी वांगा और प्रणय रेड्डी वांगा ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म पर सभी की नजरें टिकी हुई है।
