Ranveer Singh ने Atlee संग लगाए ठुमके, ऐश्वर्या शंकर की शादी में किया 'अप्पाडी पोडु' पर जमकर डांस

Ranveer Singh Dance with Atlee Kumar: सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह( Ranveer Singh) की एक वीडियो लगातार वायरल हो रही है। इस वीडियो में रणवीर सिंह डांस करते नजर आ रहे हैं। इस डांस की खास बात है कि वह फिल्म निर्माता एटली ( Atlee Kumar) के साथ ठुमके लगा रहे हैं।

Ranveer Singh Dance with Atlee Kumar: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह( Ranveer Singh) अपने मस्ती भरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अपने इसी अंदाज से वह फैंस के दिल पर राज करते हैं। शादी हो या कोई भी इवेंट अगर वहाँ रणवीर सिंह है तो मस्ती बनती ही है। अब एक बार फिर रणवीर सिंह शादी में झूम कर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। इस बार वह साउथ फिल्म निर्माता शंकर( Shankar) की बेटी ऐश्वर्या शंकर( Aishwarya Shankar) की शादी में डांस कर रहे हैं।

Ranveer Singh Dance with Atlee Kumar

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह( Ranveer Singh) की एक वीडियो लगातार वायरल हो रही है। इस वीडियो में रणवीर सिंह डांस करते नजर आ रहे हैं। इस डांस की खास बात है कि वह फिल्म निर्माता एटली ( Atlee Kumar) के साथ ठुमके लगा रहे हैं। मौका था निर्देशक शंकर की बेटी ऐश्वर्या शंकर की शादी की जहां रणवीर सिंह ब्लैक ड्रेस में एटली के साथ डांस कर रहे हैं। दोनों को थलापति विजय और तृषा के गाने अप्पाडी पोडु पर डांस करते देखा जा सकता है। रणवीर नवविवाहित जोड़े और निर्देशक एटली के साथ कदम मिलाते नजर आ रहे हैं । उन्होंने अपने दमदार डांस से सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसी के साथ उन्होंने वाथी कमिंग गाने पर पर भी डांस किया। रणवीर और एटली को शाहरुख खान के लुंगी डांस पर डांस करते भी देखा गया। दोनों सितारे गाने के आइकॉनिक सनग्लासेस स्टेप को करते नजर आए।

End of Feed