मशहूर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म मेकर आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में पुलिस के सामने पेश हुए। रिपोर्ट के अनुसार ये मामला सोशल मीडिया के पोस्ट से जुड़ा हुआ है। लंबे समय से राम गोपाल वर्मा की मुश्किल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।
Ram Gopal Varma
रिपोर्ट के अनुसार फिल्म मेकर ने सोशल मीडिया पर नेताओं के खिलाफ पोस्ट कर दिया था। जानकारी के अनुसार राम गोपाल वर्मा ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण और उनके परिवार के सदस्यों की मोर्फ की हुई तस्वीरें को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था, जिसके बाद काफी ज्यादा विवाद हो गया। ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले राम गोपाल वर्मा ने सीएम चंद्रबाबू नायडू को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। जिसके बाद फिल्म मेकर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। जिस रामगोपाल वर्मा को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने अग्रिम जमानत दे दी थी।
पुलिस का बयान आया सामने
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "वर्मा को पहले नोटिस भेजे गए थे, जिसमें उन्हें मामलों के संबंध में पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। वह ओंगोल ग्रामीण पुलिस स्टेशन में जांच अधिकारी (आईओ) के समक्ष उपस्थित हुए।आगे की जांच जारी है।"
चेक बाउंस मामला
बता दें इससे पहले राम गोपाल वर्मा को एक अदालत ने चेक बाउंस मामले में तीन महीने के कारावास की सजा सुनाई थी। साथ ही उनके खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था।
