Game Changer: इस खास मौके पर रिलीज होगा Ram Charan की फिल्म का पहला गाना, एक झलक के लिए फैंस बेताब

Game Changer First Song : फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं वहीं गेम चेंजर से बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म के पहले गाने को लेकर अपडेट है कि यह रामचरण के जन्मदिन के मौके पर रिलीज हो सकता है।

Game Changer First Song : साउथ सुपरस्टार रामचरण ( Ramcharan) लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयारी कर रहे हैं। फिल्म आरआर(RRR) की सफलता के बाद रामचरण ने फिल्मों से ब्रेक लिया था. अब वह एस शंकर( S.Shankar) की फिल्म गेम चेंजर( Game Changer) में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं वहीं गेम चेंजर से बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म के पहले गाने को लेकर अपडेट है कि यह रामचरण के जन्मदिन के मौके पर रिलीज हो सकता है।

Game Changer First Song

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार गेम चेंजर का पहला गाना राम चरण के जन्मदिन पर रिलीज करने के लिए तैयार हैं। "राम चरण के प्रशंसकों के बीच उनके जन्मदिन के करीब आने के कारण बहुत उत्साह है और निर्माताओं के एक खास सूत्र ने खुलासा किया, ''प्रमोशन की शुरुआत करने के लिए जन्मदिन एक सही समय है।'' फिल्म का साउंडट्रैक और स्कोर थमन एस द्वारा रचित है, और नायक और ब्रूस ली के बाद चरण के साथ यह उनका तीसरा सहयोग है। गाने का नाम 'जरागंडी' है जो 27 मार्च को रिलीज हो सकता है।

End of Feed