बॉलीवुड

Ramayana: Sai Pallavi संग ग्रैंड सीता स्वयंवर शूट करेंगे Yash, मेकर्स बनाएंगे भव्य मिथिला

रणबीर कपूर स्टारर रामायण से सामने आई खबर के अनुसार यश जल्द ही साई पल्लवी के साथ ग्रैंड सीता स्वयंवर सीन शूट करेंगे, जिसके लिए मेकर्स भव्य मिथिला का सेट बनाएंगे।

Image

Ramayana: Sai Pallavi संग ग्रैंड सीता स्वयंवर शूट करेंगे Yash, मेकर्स बनाएंगे भव्य मिथिला का सेट (Image Source: AI/Social Media)

KEY HIGHLIGHTS
  • रामायण में रावण के रोल में दिखेंगे यश
  • साई पल्लवी निभाती दिखाई देंगी सीता का किरदार
  • यश-साई पल्लवी शूट करेंगे सीता स्वयंवर सीन

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण का बज पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। इस फिल्म को मेकर्स दो पार्ट्स में रिलीज करेंगे। फिल्म का पहला भाग इस साल दीवाली के मौके पर दर्शकों के सामने होगा, जिसमें सीता हरण तक की कहानी दिखाई जाएगी। अगर फिल्म से सामने आ रही जानकारी की मानें तो साउथ स्टार यश जल्द ही सीता स्वयंवर का सीन शूट करेंगे, जिसमें साई पल्लवी भी उनके साथ होंगी। इस सीन को रामायण के मेकर्स बहुत बड़े स्तर पर शूट करेंगे, जिसके लिए मुंबई में भव्य मिथिला बनाई जा रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर पढ़ें ये खबर: अनिल कपूर के बेटे ने छोड़ दी एक्टिंग !! वायरल खबरों पर Harsh Varrdhan Kapoor ने किया रिएक्ट)

Ramayana के मेकर्स ने बनाया भव्य सेट

मिड-डे ने अपनी ताजा खबर में बताया है कि रामायण के मेकर्स ने मुंबई में एक भव्य सेट का निर्माण कराया है, जिसमें यश सीता स्वयंवर शूट कर रहे हैं। इस सीक्वेंस को मेकर्स बहुत बड़े स्तर पर शूट कर रहे हैं क्योंकि ये रामायण का अहम हिस्सा है। यश ने इस सीन के लिए काफी मेहनत की है क्योंकि ये रामायण की कहानी में अहम टर्निंग प्वाइंट है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर पढ़ें ये खबर: Mammootty और आर माधवन सहित इन सेलेब्स को पद्म पुरस्कारों से किया जाएगा सम्मानित, सतीश शाह को मरणोपरांत मिलेगा सम्मान)

Ramayana: Sai Pallavi संग ग्रैंड सीता स्वयंवर शूट करेंगे Yash, मेकर्स बनाएंगे भव्य मिथिला का सेट

Ramayana: Sai Pallavi संग ग्रैंड सीता स्वयंवर शूट करेंगे Yash, मेकर्स बनाएंगे भव्य मिथिला का सेट (Image Source: AI/Social Media)

भारत की सबसे महंगी फिल्म है Ramayana

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर रामायण भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी मूवी है, जिसे दो भाग में रिलीज करने की प्लानिंग है। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने बीते दिनों में कई सारे इंटरव्यूज दिए हैं, जिनमें उन्होंने बताया है कि वो रामायण बनाने के लिए आंखें बंद करके रूपये लगा रहे हैं क्योंकि वो हॉलीवुड स्तर का प्रोजेक्ट प्रोड्यूस करना चाहते हैं। नमित को पूरी उम्मीद है कि जब उनकी रामायण सिनेमाघरों में रिलीज होगी तो देश ही नहीं बल्कि विदेशों के दर्शक इसे बेशुमार प्यार देंगे। फिल्म रामायण में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के साथ-साथ सनी देओल का भी अहम रोल होगा। वो रामायण में हनुमान का किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। रामायण के पहले भाग में सनी देओल का रोल थोड़ा कम ही होगा लेकिन दूसरे भाग में वो रणबीर कपूर के साथ हर कदम पर दिखेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article