Ram Charan met Prime Minister Narendra Modi for Peddi: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) इन दिनों अपनी अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) के प्रमोशन में लगे हुए हैं। मेकर्स इस फिल्म को 4 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पेश करेंगे। 'पेड्डी' की टीम देश भर में प्रमोशन टूर पर है, जो हाल ही में मुंबई, भोपाल और बेंगलुरु के बाद दिल्ली पहुंची है। 'पेड्डी' के प्रमोशन के बीच अब राम चरण ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के साथ मुलाकात की। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी फिल्म की थीम को लेकर भी नरेंद्र मोदी से चर्चा की। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड की मिट्टी में मिला देगी Ram Charan की 'Peddi', इन 5 फिल्मों ने की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की राम चरण ने मुलाकात
राम चरण ने कहा कि जब वो दिल्ली में 'पेड्डी' का प्रमोशन कर रहे थे तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान नरेंद्र मोदी ने अभिनेता से उनकी फिल्म 'पेड्डी' के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि यह फिल्म गांवों को सशक्त बनाने आईडिया पर बेस्ड है। उन्होंने आगे बताया कि नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में अपने चुनाव प्रचार के दौरान का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जहां उन्होंने कुछ युवाओं का ग्रुप देखा था, जिन्होंने ऊपर जर्सी और नीचे पारंपरिक धोती पहनी हुई थी। उन्होंने लोगों ने बताया था कि वो किसी दूर गांव से आए हैं। (इसे भी पढ़ें: 'Don 3': रणवीर सिंह-फरहान अख्तर के बीच विवाद को सुलझाएंगे Salman Khan, बनेंगे शांति दूत?)

Ram Charan
पीएम मोदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
उन्होंने आगे बताया कि लगभग 40 साल पहले उसी गांव के मोहम्मद नाम के एक इंसान ने भारतीय फुटबॉल टीम ज्वाइन की थी। आज उस गांव के 85 से ज्यादा लोग फुटबॉल खेलते हैं। इससे एक बात पता है कि वो यह है कि किसी इंसान की लगन और प्रेरणा कितना बदलाव ला सकती है। राम चरण ने कहा कि 'पेड्डी' की कहानी भी एक आदिवासी इलाके के ऐसे ही एक व्यक्ति पर ही बनी है, जो लोगों पर बड़ा प्रभाव डालता है। यह मूवी मनोरंजक होने के साथ-साथ प्रेरणादायक कहानी ही बताती है।

Prime Minister Narendra Modi And Ram Charan Discuss Peddi
बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी फिल्म 'पेड्डी' में राम चरण के अपोजिट जान्हवी कपूर को अहम रोल में देखा जाएगा। इस मूवी में शिव राजकुमार, रवि, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी सहित कई कलाकार भी अलग-अलग रोल में दिखाई देंगे। इस मूवी का म्यूजिक ए.आर. रहमान ने दिया है।
